Move to Jagran APP

Acid Attack: महिला पर डाला तेजाब, अस्पताल में हालत नाजुक, घर में अकेले थी तभी किया गया हमला

शंकर की पत्नी 46 वर्षीय मालती देवी यहां गांव में अकेले रहती है। वह घर और खेतों की देखभाल करती है। मंगलवार सुब करीब साढ़े दस बजे वह घर में अकेले थे तभी उस पर तेजाब डाला गया। ढेर सारा तेजाब डालने से मालती का तकरीबन पूरा शरीर झुलस गया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 04:02 PM (IST)
Acid Attack:  महिला पर डाला तेजाब, अस्पताल में हालत नाजुक, घर में अकेले थी तभी किया गया हमला
घर में अकेली मौजूद महिला पर तेजाब किसने औऱ क्यों डाला, यह अभी रहस्य बना है।

प्रयागराज, जेएनएन। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में जनपद के यमुनापार इलाके के खीरी में मंगलवार को घर के  भीतर एक महिला को तेजाब डालकर जला दिया गया। ग्रामीणों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में शहर लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घर में अकेली मौजूद महिला पर तेजाब किसने औऱ क्यों डाला, यह अभी रहस्य बना है। खबर पाकर मुंबई से महिला के परिवार के लोग रवाना हो गए।

loksabha election banner

घर में थी अकेले तभी किया गया हमला, चीख सुनकर दौड़े गांव वाले

खीरी इलाके में है पाल पट्टी गांव। इसके लोहरा मजरा निवासी बल्लम सिंह बाहर रहते हैं। उनके दो बेटे हैं शंकरलाल और ननकू सिंह। वे दोनों भी मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। शंकरलाल के दोनों पुत्र संजय और अजय भी मुंबई में हैं। शंकर की पत्नी 46 वर्षीय मालती देवी यहां गांव में अकेले रहती है। वह घर और खेतों की देखभाल करती है। मंगलवार सुब करीब साढ़े दस बजे वह घर में अकेले थे तभी उस पर तेजाब डाला गया। ढेर सारा तेजाब डालने से मालती का तकरीबन पूरा शरीर झुलस गया। उसकी चीख सुनकर गांव वाले पहुंचे तो वह झुलसी और तड़प रही थी। हमलावर भाग चुके थे। गांव वालों ने खबर दी तो खीरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसी मालती को शहर में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि मालती 80 फीसद से ज्यादा झुलसी है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी है। इस घटना की खबर मिलने पर मुंबई ेसे मालती के परिवार के लोग प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि मालती पर तेजाब किसने डाला। किसने उसे जलाकर मारने की कोशिश की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.