विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी बिजली उपभोक्ताओं को प्रयागराज में न्याय दिलाएगी, कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 28 Nov 2020 01:34 PM (IST)

आप की जिला उपाध्‍यक्ष ने कहा कि अधिकारी बिजली के मामले में ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती कर रहे हैं। ...और पढ़ें

प्रयागराज में बिजली समस्‍या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
प्रयागराज में बिजली समस्‍या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जन सामान्‍य की समस्‍याओं को लेकर आंदोलन करेंगे। इसी क्रम में पार्टी ने बिजली उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। पार्टी की जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह का कहना है कि पार्टी के कार्यकर्ता बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ अधिकारियों का घेराव करेंगे।

जिला उपाध्‍यक्ष ने कहा कि बिजली मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर अधिकारी बिजली के मामले में ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती कर रहे हैं। अनाप-शनाप बिल भेज कर लोगों को परेशान किया जाता है, जिससे आम जनता त्रस्त है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अब सड़क पर उतर कर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि एक किलोवाट के कनेक्शन धारकों के यहांं दो किलोवाट का बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्‍ता परेशान हैं।

उन्‍होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में बिजली का प्रदेश में निर्माण खूब होता है। हालांकि गरीब जनता के हिस्से की बिजली उत्तर प्रदेश सरकार दूसरे प्रदेशों की फैक्ट्री को बेच देती है। उन्होंने कहा कि कई सालों से करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग उसी पैसे को अपना घाटा दिखा कर आम जनता को गलत बिल देकर वसूली करती है। स्मार्ट मीटर हर घर में यह कहकर लगाया जाता है कि सरकार के तरफ से मीटर मुफ्त है। जबकि बिल में उसका पैसा भी जोड़कर लिया जाता है। उन्होंने बताया की स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल चार गुना बढ़ गया है। बिना मीटर रीडिंग के ही कर्मचारी प्रति माह अपने से बिल बना देते हैँ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।