Panchayat poll : आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव Prayagraj News
पार्टी उन्हें ही पंचायत चुनाव के लिए टिकट देगी जो सक्रिय हैं। सभी जगह अपने भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार हो रही है और इसे पार्टी हाईकमान के पास भेजा जाएगा।पंचायत चुनाव में पार्टी ने महिलाओं को अधिक टिकट देने का मन बनाया है।
प्रयागराज,जेएनएन। आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में मैदान में उतरेगी। सभी सीटों पर वह अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मजबूत प्रत्याशी को चुनने के लिए मंथन किया जा रहा है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से राय मशविरा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को पूरी उम्मीद है कि उसके प्रत्याशी ज्यादातर सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेंगे।
दिल्ली के विकास के मॉडल को जन-जन तक पहुंचांगे
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के विकास के मॉडल को जन-जन तक पहुचाएंगे। लोगों को बताया जाएगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जनता के लिए क्या-क्या किया गया। कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गईं। दिल्ली को किस गति से आगे बढ़ाया गया।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा टिकट
पार्टी उन्हें ही पंचायत चुनाव के लिए टिकट देगी जो सक्रिय हैं। सभी जगह अपने भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार हो रही है और इसे पार्टी हाईकमान के पास भेजा जाएगा।
महिलाओं की होगी जमकर भागीदारी
पंचायत चुनाव में पार्टी ने महिलाओं को अधिक टिकट देने का मन बनाया है। राष्ट्रीय परिषद की सदस्य श्रीमती शिमला श्री का साफ कहना है कि पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर होगी। इसके लिए महिला उम्मीदवारों की भी सूची बन रही है।
ब्लाक स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारी
पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही पंचायत चुनाव में विजयश्री हासिल करने के लिए विधान सभा क्षेत्र व ब्लॉक स्तर पर भी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है। कहा जा रहा है कि वह अधिक से अधिक क्षेत्र का दौरा करें और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही लोगों को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराएं।