मध्य प्रदेश के सीएम की पूर्व निजी सचिव प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके पति पर धोखाधड़ी का केस
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की पूर्व निजी सचिव प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके पति रिटायर्ड आइएएस मनु श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 09:37 AM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की पूर्व निजी सचिव प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उनके पति रिटायर्ड आइएएस मनु श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा कायम हुआ है।
लाउदर रोड पर रहने वाले अशोक पांडेय का मनु श्रीवास्तव से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। अशोक का आरोप है कि एक माह पहले असलहे से लैस कई युवक उनके घर पर आए थे। अपशब्द कहते हुए धमकी दी। साथ ही मनु व प्रज्ञा ऋचा का नाम लेकर कहा कि जैसा वह चाहते हैं, वैसा ही करो। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर जार्जटाउन सुनील सिंह का कहना है कि इसी मामले में रिटायर्ड आइएएस की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें