Move to Jagran APP

एक दशक पूर्व भर्ती हुए नगर निगम के 712 कर्मचारी हुए स्थायी Prayagraj News

अब उनकी मांग को मानते हुए नगर आयुक्त रवि रंजन ने सभी 712 कर्मियों को स्थायी कर दिया है। इसमें 636 सफाई कर्मचारी हैं। बाकी लोग अन्य पदों पर हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 07:32 PM (IST)
एक दशक पूर्व भर्ती हुए नगर निगम के 712 कर्मचारी हुए स्थायी Prayagraj News
एक दशक पूर्व भर्ती हुए नगर निगम के 712 कर्मचारी हुए स्थायी Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। नगर निगम में एक दशक पहले बैकलॉग कोटे से भर्ती हुए 712 कर्मचारियों को अब स्थायी कर दिया गया है। इसकी सूची जारी होते ही कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। अब इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी नियमावली एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) का लाभ मिल सकेगा।

loksabha election banner

अब मिलेगा एसीपी का भी लाभ

दस से 12 साल पहले बैकलॉग कोटे से नगर निगम में सफाई कर्मी, सफाई नायक, कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक, नायब मोहर्रिर, सहायक अध्यापिका सिलाई, बेलदार, चपरासी, दाई, चौकीदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्युत, हेल्पर, डोम, मेठ पदों पर भर्ती हुई थी। यह अब तक अस्थाई थे।

कर्मचारी कई साल से कर रहे थे स्‍थाई किए जाने की मांग

पिछले कई साल से यह लोग स्थायी होने की मांग कर रहे थे। इनको सरकारी जैसी सुविधाएं तो मिली रही थी, लेकिन एसीपी का लाभ नहीं मिल रहा था। अब उनकी मांग को मानते हुए नगर आयुक्त रवि रंजन ने सभी 712 कर्मियों को स्थायी कर दिया है। इसमें 636 सफाई कर्मचारी हैं। बाकी लोग अन्य पदों पर हैं।

 स्‍थाई किए जाने का आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में जश्‍न का माहौल

सोमवार को इसका आदेश जारी हुआ तो इन कर्मचारियों ने जश्न का माहौल रहा। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी हो गई।

जहां कर्मचारी तैनात हैं, वहीं पर होंगे स्‍थायी

 कर्मचारी जहां तैनात हैं, उन्हें वहीं पर स्थायी किया गया है। अभी किसी का तबादला नहीं किया गया है। अधिष्ठान के प्रभारी अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि स्थायी होने के बाद अब उनकी नौकरी की गणना होगी और सरकारी कर्मचारी की तरह सुनिश्चित प्रोन्नति का लाभ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.