यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रयागराज में 25 हजार लोगों ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन, मिलेगा महज दो हजार लोगों को
शहरी क्षेत्र में रहने वाले 25 हजार लोगों ने पीएम आवास के लिए डूडा में आवेदन किया है। डूडा की ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। शहरी क्षेत्र में रहने वाले 25 हजार लोगों ने पीएम आवास के लिए डूडा में आवेदन किया है। डूडा की ओर से सत्यापन कराए जाने पर महज दो हजार लोगों ही योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है। बजट मिलने के बाद इनके खाते में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। पीएम आवास योजना शहरी के आवास बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये दिया जाता है। पहली किस्त 50 हजार रुपये की ट्रांसफर की जाएगी।
दो हजार लोगों का डीपीआर भेजा गया शासन को
जिला परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह ने बताया कि शहरी सीमा का विस्तार होने से पीएम आवास के लिए एक वर्ष में 25 हजार लोगों ने आवेदन किया। इसमें से दो हजार लोगों का डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलने के बाद इनके खाते में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभर्थियों को पहली किस्त 50 हजार, दूसरी 1.50 लाख और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
500 से अधिक ने धनराशि लेकर नहीं कराया निर्माण
पिछले वित्तीय वर्ष में 14 हजार से अधिक लोगों को पीएम आवास का लाभ मिला। इसमें से 500 से अधिक लोगों ने धनराशि तो ले लिया। लेकिन आवास नहीं बनवाया। अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की डूडी की ओर से की जा रही है।