Move to Jagran APP

High Court Bar Chunav Result: अध्‍यक्ष पर राधाकांत, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष पर मनोज व महासचिव पर सत्‍यधीर आगे

High Court Bar Chunav Result इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में पड़े वोटों की मतगणना जारी है। 2800 वोटों की गणना के बाद अध्‍यक्ष पद पर राधाकांत ओझा वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष पर मनोज व महासचिव पर सत्‍यधीर आगे चल रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 07:50 AM (IST)
High Court Bar Chunav Result: अध्‍यक्ष पर राधाकांत, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष पर मनोज व महासचिव पर सत्‍यधीर आगे
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना में 2800 मताें की गणना पूरी हुई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन शनिवार रात तक अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र और महासचिव पद पर सत्यधीर सिंह जादौन की बढ़त जारी रही। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए संजय सोमवंशी और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे।

loksabha election banner

2800 वोटों की मतगणना पूरी

शनिवार को हुई 2800 वोटों की गणना के बाद अध्‍यक्ष पद पर राधाकांत ओझा 1138 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि अशोक कुमार सिंह 900 पाकर दूसरे और आईके चतुर्वेदी 410 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र 739 मत पाकर पहले जबकि अमित कुमार 711 पर दूसरे और राजेश्वर सिंह 606 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। महासचिव पद पर सत्‍यधीर सिंह जादौन 721 मत पाकर पहले, विक्रांत पांडेय 603 मतों के साथ दूसरे और अखिलेश शर्मा 509 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

संयुक्‍त सचिव प्रशासन पर संजय, संयुक्‍त सचिव लाइब्रेरी पर यादवेश आगे

संयुक्त सचिव प्रशासन पर संजय सिंह सोमवंशी 431 मतों के साथ पहले, सर्वेश दुबे 367 पर दूसरे और सुमित कुमार श्रीवास्तव 326 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे ‌हैं। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पर यादवेश यादव 512 मत पाकर पहले, अजय सिंह 416 मत पर दूसरे और अभिजीत कुमार पांडेय 391 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। संयुक्त सचिव के 3200 मतों की गणना हो चुकी है।

28 सदस्‍यीय कार्यकारिणी के लिए 7549 अधिवक्‍ताओं ने डाले थे वोट

उल्‍लेखनीय है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्‍यीय कार्यकारिणी के लिए पहली दिसंबर को मतदान किया गया था। इन सभी पदों पर 199 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 9659 मतदाताओं में से 7549 अधिवक्‍ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.