Move to Jagran APP

Flood Fear in Prayagraj: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, प्रशासन ने किए बचाव के ये इंतजाम

Flood Fear in Prayagraj गंगा के बढ़ते जलस्‍तर व बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन वितरण के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को दवाइयों की उपलब्ध सुनिश्चित करने को कहा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 08:42 AM (IST)
Flood Fear in Prayagraj: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, प्रशासन ने किए बचाव के ये इंतजाम
प्रयागराज में गंगा के बढ़ते जलस्‍तर को देखते हुए बाढ़ की संभावना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में बाढ़ की आशंका है। यहां गंगा का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बचाव के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। बरसात के मौसम में गंगा और यमुना के कछारी इलाकों में बाढ़ की समस्‍या हर बार रहती है। लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस जाता है। ऐसे में लोगों को घर छोड़कर अन्‍यत्र रहना पड़ता है। घरों के सामान भी बाढ़ के पानी में खराब हो जाते हैं। इसे देखते हुए इन इलाकों में रहने वाले लोग भी सतर्क हैं। वे धीरे-धीरे अपने सामानों को समेटने लगे हैं।

loksabha election banner

गंगा का जलस्तर

- फाफामऊ : 78.80 मीटर

- छनताग : 75.86

- नैनी : 76.30

बाढ़ की संभावनाओं को देख डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया

गंगा के बढ़ते जलस्‍तर को देखते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने संगम सभागार में बाढ़ की संभावनाओं के देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सचेत रहने का निर्देश दिया। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बांधों एवं स्लूज गेटों निरंतर चेक करने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कटान की निगरानी के लिए तहसीलदारों को भी उन्‍होंने निर्देशित किया। जलभराव, जल निकासी और सफाई के लिए नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन वितरण को निर्देशित किया

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन वितरण के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कहा। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को दवाइयों की उपलब्ध सुनिश्चित करने को कहा। पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि कहीं पर कोई पुलिया या सड़क डैमेज होती है तो उसे तत्काल सही करा दें। बिजली विभाग के एक्सईएन को ट्रांसफार्मर और ट्राली ट्रांसफार्मर तैयार रखने को कहा। बैठक में एडीएम एफआर एमके सिंह, एसपी सिटी दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.