Move to Jagran APP

राज्यपाल Anandi Ben Patel प्रयागराज में बोलीं- देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें विश्वविद्यालय

उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। शुक्रवार की सुबह राज्‍यपाल श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचीं। वहां उन्‍होंने पूजन-अर्चन कर लोगों को संबोधित किया। इसके बाद प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह में बतौर कुलाधिपति शामिल हुईं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 03:15 PM (IST)
राज्यपाल Anandi Ben Patel प्रयागराज में बोलीं- देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें विश्वविद्यालय
यूपी की राज्‍यपाल आनंदी बेन रज्‍जू भइया राज्‍य विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल हुईं। श्रृंगवेरपुर धाम में पूजन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। इसकी बदौलत ही विश्व के पटल पर नया आयाम स्थापित कर सकेंगे। राज्‍यपाल शुक्रवार को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह में कुलाधिपति की हैसियत से बोल रही थीं।

loksabha election banner

राज्‍यपाल आनंदी बेन ने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में जयति और अनुष्का को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने भी अपने सम्बोधन से पदकवीरों में नई ऊर्जा का संचार किया।

राज्‍यपाल ने श्रृंगवेरपुर धाम में किया दर्शन-पूजन

पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को सुबह 10 बजे श्रृंगवेरपुर धाम पहुंचीं। वहां संस्कृत विद्वानों द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम घाट पर स्थित मां शांता और श्रृंगी ऋषि का सर्वप्रथम दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात श्री राम केवट मंदिर में दर्शन पूजन कर गंगा आरती मंच पर पहुंचीं। पंडाल में बैठकर मां भगवती गंगा की स्वयं आरती किया। इसके बाद पांच आचार्यों ने मां भगवती गंगा की विशेष आरती की।

राज्‍यपाल बोलीं- श्रृंगवेरपुर धाम का भव्य होगा स्वरूप

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि श्रृंगवेरपुर धाम को रामायण सर्किट में शामिल कर लिया गया है। बहुत जल्द इसका स्वरूप भव्य हो जाएगा। प्रभु श्री राम की कर्मभूमि श्रृंगवेरपुर धाम में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की शुरुआत होगी। इसी बीच श्रृंगवेरपुर धाम का सचित्र परिदृश्य नामक एल्बम का विमोचन किया। आचार्य अतुल महाराज, काली सहाय त्रिपाठी, आचार्य कृष्ण मूर्ति तिवारी, अरविंद शुक्ला आदि आचार्यों के नेतृत्व में गंगा पूजन संपन्न कराई गई। ज्योतिषाचार्य राम प्रसाद दास शास्त्री महाराज, गऊ घाट के स्वामी जयराम दास महाराज, दंडी स्वामी रामाश्रम राघव दास महाराज आदि संतों की सम्मानित उपस्थिति में पूजन अर्चन संपन्न कराया गया।

राज्‍यपाल का फूलपुर सांसद केशरी देवी ने किया स्‍वागत

सुरक्षा के कड़े इंतजाम की निगरानी में राज्यपाल रामचौरा पहुंचीं। वहां राम श्यन आश्रम का दर्शन किया। मंदिर में पुष्प अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रयागराज जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसडीएम सोरांव अनिल चतुर्वेदी, अमिता सिंह, नवाबगंज इंस्पेक्टर जयप्रकाश शर्मा, श्रृंगवेरपुर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल और राष्ट्रीय रामायण मेला महामंत्री उमेश चंद्र दिवेदी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, जय श्री राम सेवा समिति अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप केसरवानी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.