Move to Jagran APP

चार्ट बना सूत्रों को रखें याद तो कर लेंगे प्रश्नों को हल

गणित कठिन नहीं बहुत रोचक विषय है। इसे बस एक बार ठीक से समझ लें। सूत्रों को याद रखें अपने आप प्रश्नों को हल कर लेंगे। यदि कोई प्रश्न हल नहीं कर पा रहे हैं तो उससे संबंधित सूत्र ही सही सही लिख देंगे तो भी कुछ अंक परीक्षक जरूर दे देंगे। अध्ययन के लिए सभी सूत्रों का एक चार्ट बनाकर दीवार पर लगा दें। आते जाते उसपर नजर डालते रहें अपने आप सभी सूत्र याद हो जाएंगे। यदि उसे कई बार कॉपी पर देख कर लिखें तो भी याद करने में सहूलियत होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:08 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:08 AM (IST)
चार्ट बना सूत्रों को रखें याद तो कर लेंगे प्रश्नों को हल
चार्ट बना सूत्रों को रखें याद तो कर लेंगे प्रश्नों को हल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : गणित कठिन नहीं बहुत रोचक विषय है। इसे बस एक बार ठीक से समझ लें। सूत्रों को याद रखें अपने आप प्रश्नों को हल कर लेंगे। यदि कोई प्रश्न हल नहीं कर पा रहे हैं तो उससे संबंधित सूत्र ही सही सही लिख देंगे तो भी कुछ अंक परीक्षक जरूर दे देंगे। अध्ययन के लिए सभी सूत्रों का एक चार्ट बनाकर दीवार पर लगा दें। आते जाते उसपर नजर डालते रहें, अपने आप सभी सूत्र याद हो जाएंगे। यदि उसे कई बार कॉपी पर देख कर लिखें तो भी याद करने में सहूलियत होगी।

loksabha election banner

जीआइसी के शिक्षक अभय कुमार उपाध्याय कहते हैं कि गणित में पूर्णाक प्राप्त किए जा सकते हैं। बस बिना तनाव लिए अध्ययन करते रहें। ध्यान को विषय पर केंद्रित कर पढ़ाई करें। जब मन न लगे तो कुछ देर के लिए किताब रख दें। परीक्षा के समय तैयारी करते समय यह देख लें कि किस यूनिट या अध्याय से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं, उसपर अधिक समय दें। गुरु मंत्र

- गणित के अध्ययन के लिए समय सारिणी जरूर बनाएं।

- दिनचर्या को सामान्य बनाए रखें।

- आदर्श प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें।

- प्रश्न बार बार हल करते रहें। पहले पूछे जा चुके प्रश्नों पर अधिक ध्यान दें।

- सुबह उठकर एक बार गणित के सूत्रों को दोहरा लें।

- आवश्यकता के अनुसार ग्रुप स्टडी करें। शिक्षकों से भी विमर्श करते रहें।

-मॉडल पेपर को इमानदारी से हल करें। स्वयं के मूल्यांकन के साथ खामी दूर करने में मदद मिलेगी।

परीक्षा के समय तैयारी

-परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पूर्व पहुंच जाएं।

- प्रश्नपत्र मिलने पर ध्यानपूर्वक पढ़ें। जल्दबादी न करें।

- एक बार प्रश्न पढ़ने पर न समझ में आए तो दोबारा पढ़ें।

- यथासंभव प्रश्नों का उत्तर क्रमवार लिखें।

- परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें।

- तरल पदार्थ अधिक लें। भारी चीजों के सेवन से बचें।

प्रश्नों का स्वरूप तथा अंकभार

- बहुविकल्पी छह प्रश्न रहेंगे प्रत्येक एक अंक का होगा।

- एक अंक वाले प्रश्न चार होंगे।

- दो अंक वाले आठ प्रश्न होंगे।

- चार अंक वाले प्रश्नों की संख्या भी आठ होगी।

- छह अंक वाले प्रश्नों की संख्या दो रहेगी।

- प्रश्नपत्र में कुल 28 प्रश्न रहेंगे। पूर्णाक 70 होगा।

- 30 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होता है।

इकाईवार प्रश्नों का विभाजन

- संख्या पद्धति से पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

- बीज गणित से 18 अंक के प्रश्न रहेंगे।

- निर्देशांक ज्यामिति से भी पांच अंक के प्रश्न रहेंगे।

- ज्यामिति से 12 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

- त्रिकोणमिति से 10 अंक के प्रश्न रहते हैं।

- मेंसुरेशन से 10 अंक के प्रश्न रहेंगे।

- संख्यिकी तथा प्रायिकता से 10 अंक के प्रश्न रहेंगे।

अच्छे अंक हासिल करने के लिए टिप्स

ऐसे में पिछले साल के स्थान पर मॉडल पेपर से अभ्यास करें।

- यह भी ध्यान रखें जो भाग इस बार हटाया गया है, उसे न पढ़ें।

- पढ़ाई में मोबाइल का भी प्रयोग कर सकते हैं। यूट्यूब में विषयवार व चैप्टरवार भी तमाम वीडियो अपलोड हैं, ऐसे में अभ्यास के दौरान कोई चीज न समझ में आए तो उसकी मदद ले सकते हैं।

- फोन पर या अन्य माध्यम से अध्यापकों के संपर्क में बने रहें।

- सूत्रों को याद करने के साथ ही उससे जुड़े प्रश्नों को भी हल करने का प्रयास करें।

- कोई प्रश्न न आए तो किताब में दिए उदाहरण की मदद से हल करने की कोशिश करें।

- गणित में प्राय: एक अभ्यास दूसरे अभ्यास से जुड़ा रहता है। ऐसे में आप पहले वाला कोई चैप्टर छोड़ेंगे तो आगे के अध्याय में कठिनाई हो सकती है।

- उत्तर लिखते समय सफाई का खास ध्यान रखें, जिससे भ्रम की स्थिति न बने। पाठ्यक्रम से बाहर किए गए पाठ

- बीगणित- बहुपद के शून्यांक, द्विघात बहुपदों के गुणांकों और शून्यांकों के माध्यम से संबंध। वास्तविक गुणोंकों वाले बहुपदों के लिए विभाजन एल्गोरिथम का कथन तथा उस पर सामान्य प्रश्न।

- समान्तर श्रेणियां- सामांतर श्रेणी के एनवें पद की व्युत्पत्ति तथा समांतर श्रेणी के प्रथम एन पदों का योग। सामान्य जीवन पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए इसका अनुप्रयोग।

- ज्यामिति में वित्त वृत्त की स्पर्श रेखा, स्पर्श बिंदु -

- इसमें वृत्त के स्पर्शरेखा बिंदु से होकर जाने वाली त्रिज्या पर लंब होती है।

- किसी वाह्य बिंदु से खींची गई दो स्पर्श रेखाओं की लंबाई बराबर होती है।

- त्रिकोणमितीय सर्वसामिकाएं से भी पाठ्यक्रम में कटौती की गई है।

- प्रायिकता- प्रायिकता की सैद्धांतिक परिभाषा, एकल घटना पर आधारित सामान्य प्रश्न।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.