मोनिषा एसएस खन्ना और मानसी राजर्षि टंडन में छात्र परिषद की अध्यक्ष बनीं Prayagraj News
एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज और राजर्षि टंडन डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद का गठन हुआ। एसएस खन्ना की अध्यक्ष मानसी और राजर्षि की मानसी अध्यक्ष बनीं। शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्र परिषद पोल का परिणाम घोषित कर दिए गए। इसके तहत एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में मोनिषा मिश्रा को अध्यक्ष और राजर्षि टंडन में मानसी शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया।
एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में दो दिन हुआ पोल
एसएस खन्ना में पहले चरण में मंगलवार को छात्राओं ने मतदान द्वारा कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं विधि संकाय से स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर दो-दो प्रतिनिधियों का चयन किया था। द्वितीय चरण में बुधवार चयनित प्रतिनिधियों द्वारा छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए पुन: पोल हुआ। इसमें मोनिषा मिश्रा को अध्यक्ष, नमरा उस्मानी को उपाध्यक्ष, मिनजा फात्मा को सचिव, जेबा हाशमी को संयुक्त सचिव और सेजल याज्ञनिक को सांस्कृतिक सचिव पद के लिए चुना गया।
चीफ प्रॉक्टर ने परिणामों की घोषणा की
चीफ प्रॉक्टर डॉ. मंजरी शुक्ला ने हुए पोल के परिणामों की घोषणा की। इस मौके पर प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह, उप प्राचार्या डॉ. अल्पना अग्रवाल, चुनाव अधिकारी डॉ. रीता चौहान, असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. प्रीति सिंह एवं प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों में डॉ. आशा उपाध्याय, गुंजन शर्मा, डॉ. नीरजा सचदेव आदि उपस्थित रहीं।
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में पदाधिकारियों को प्राचार्य ने शपथ दिलाई
उधर राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बुधवार को डॉ. कविता शर्मा और डॉ. नमिता यादव की देखरेख में पोल की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें मानसी शुक्ला को अध्यक्ष, साक्षी मिश्रा को उपाध्यक्ष, साध्वी पांडेय को मंत्री, अदिति गुप्ता को संयुक्त मंत्री के लिए चुना गया। सांस्कृतिक मंत्री के लिए आयुषी छारी निर्विरोध बनाई गर्ईंं। इसके बाद पदाधिकारियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. नमिता यादव, कविता शर्मा, रुक्मिणी मेहरोत्रा, डॉ. कौमुदी श्रीवास्तव, डॉ. सुधा जायसवाल, डॉ. नीलिमा सिंह व डॉ. शमेनाज आदि उपस्थित रहीं।