Move to Jagran APP

सही जानकारी से बढ़ती जनसंख्या पर लगाई जा सकती है रोक Prayagraj News

जिलाधिकारी ने कहाकि आज के समय में बढ़ती जनसंख्या की वजह से संसाधनों का अभाव हो रहा है। परिवार कल्याण की कई योजनाआें की सही जानकारी से जनसंख्या पर रोक लग सकती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 10:14 AM (IST)
सही जानकारी से बढ़ती जनसंख्या पर लगाई जा सकती है रोक Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन : विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को आजाद पार्क से जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहाकि आज के समय में बढ़ती जनसंख्या की वजह से संसाधनों का अभाव हो रहा है। परिवार कल्याण की कई योजनाएं चल रही हैं जिसकी सही जानकारी से बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाई जा सकती है। रैली में सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी, एसीएमओ कैप्टन आशुतोष, डॉ.सत्येन राय, डॉ. एके तिवारी तिवारी, डॉ. वीके मिश्र, डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. आरएस ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, स्मिता सिंह, सुमनलता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

जनसंख्या की रफ्तार रोकने को नाटक का हुआ मंचन:

तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर चिंतन और इससे बढ़ती समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को दारागंज रेलवे स्टेशन के समीप नाटक  का मंचन किया गया। 

नाट्य लेखिका पूजा श्रीवास्तव की कहानी जनसंख्या की रफ्तार के मंचन का निर्देशन अजित राज ने किया। इसका आयोजन उदयन बाल एवं युवा (रंगमंच) जनहित सेवा संस्थान मंजिल ने किया। नाटक में कलाकारों ने दिखाया कि वर्तमान में भारत की आबादी सवा अरब से अधिक हो चुकी है। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे परिवार नियोजन और कल्याण कार्यक्रम के जरिए प्रजनन दर में कमी आई है।  नाटक में राजकुमार, दीपू प्रजापति, विष्णु कुमार, रोहित कुमार आदि कलाकारों के अभिनय को सराहा गया। 

महाप्रभु पब्लिक स्कूल में जनसंख्या पर चर्चा :

श्री नारायण आश्रम स्थित महाप्रभु पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जनसंख्या दिवस पर परिचर्चा में सभी हाउस इंचार्ज ने विचार रखे। वसुंधरा और अम्बर हाउस के इंचार्ज ने पक्ष में और अग्नि तथा भास्कर हाउस के इंचार्ज ने विपक्ष में विचार रखते हुए कहाकि अगर जनसंख्या को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाया जाए तो यह उपयोगी साबित होगा वरना तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगेंगी। परिचर्चा के बाद प्रश्नों के उत्तर के रूप में शिक्षकों और विद्यार्थियों के संदेह का समाधान किया गया। इस मौके पर पर्यावरणविद एके सिंह ने जनसंख्या प्रबंधन पर जोर दिया। प्रधानाचार्य रविंदर बिरदी और प्रबंधक भगवान पांडेय ने भी विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.