लखनऊ के लिए अभी जनरथ से ही करनी होगी यात्रा Prayagraj News
प्रयागराज से लखनऊ के लिए वॉल्वो से फिलहाल बंद है। तब तक यात्रियों को जनरथ बस से ही लखनऊ का सफर तय करना पड़ेगा।
By Edited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 10:48 AM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज-लखनऊ के बीच वॉल्वो बस सेवा बंद होने के बाद इस रूट के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) का किसी अन्य कंपनी से करार नहीं हो सका है। एक जून से इसके बदले जनरथ बसों से ही यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। सिविल लाइंस डिपो से हर आधे घंटे पर जनरथ बसें चलाई जा रही हैं।
सिविल लाइंस डिपो पर लग्जरी बसों की कमी
एक जून से पहले लखनऊ के आलमबाग डिपो से छह वॉल्वो बसें प्रयागराज के लिए चलती थीं। इन लग्जरी बसों से लोगों की यात्रा आरामदायक हुआ करती थी, लेकिन वित्तीय अनियमितता की जांच के चलते यह बसें बंद हो जाने से सिविल लाइंस डिपो पर लग्जरी बसों की कमी महसूस हो रही है। लोगों को लखनऊ जाने के लिए जनरथ बसों से ही काम चलाना पड़ रहा है।
वॉल्वो बस के कई प्रस्ताव आए
रोडवेज के प्रदेश मुख्यालय में लखनऊ-प्रयागराज रूट के लिए वॉल्वो बस के प्रस्ताव तो कई आए, लेकिन सवा महीने बीत जाने के बाद भी कोई कंपनी बसों की पर्याप्त संख्या के हिसाब से अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं कर सकी है। उधर सिविल लाइंस डिपो से सुबह छह बजे से ही हर आधे घंटे में जनरथ बसें लखनऊ के लिए चलाई जा रही हैं। जब तक विभाग का किसी कंपनी से करार नहीं होता है तब तक यात्रियों को जनरथ बस से ही लखनऊ सफर करना होगा। फिलहाल वॉल्वो बस के लिए कई कंपनियों से बात चल रही है।
बोले रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक
क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि वॉल्वो बसें लखनऊ से अटैच होनी हैं। पहले भी यही व्यवस्था रही। लेकिन किसी नई कंपनी से करार होने की जानकारी नहीं मिली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें