Move to Jagran APP

अभिषेक आत्महत्या मामला : महिला से पूछताछ, लिव इन रिलेशनशिप का मामला

मसाला कंपनी में एरिया मैनेजर अभिषेक ने आत्महत्या की थी। उसके साथ रह रही महिला खुद को पत्नी बता रही है वहीं अभिषेक के परिजन इससे इन्कार किया है। लिव इन रिलेशनशिप है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 05:48 PM (IST)
अभिषेक आत्महत्या मामला : महिला से पूछताछ, लिव इन रिलेशनशिप का मामला

प्रयागराज, जेएनएन। धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव के रहने वाले मसाला कंपनी के एरिया मैनेजर अभिषेक जायसवाल (28) की मौत का मामला काफी उलझा है। फांसी लगाकर जान देने वाले अभिषेक के साथ एक महिला बच्चे के साथ रह रही थी। कोलकाता की रहने वाली इस महिला का कहना है कि 20 दिन पहले अभिषेक ने उससे मंदिर में शादी रचाई थी। उधर, अभिषेक के पिता का कहना है कि उन्हें शादी की जानकारी नहीं है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। माना जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पिता का कहना है कि ऐसा मकान किराए पर लेने को किया गया है।

loksabha election banner

शैलेंद्र ने झलवा में किराए के मकान में फांसी लगाई थी

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में रहने वाले स्टूडियो संचालक शैलेंद्र कुमार का बेटा अभिषेक जायसवाल मसाला कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिनों से वह झलवा इलाके में किराए के मकान में रहने लगा था। शुक्रवार देर रात अभिषेक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस ने पहुंच दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला। घर में एक मुस्लिम महिला मिली। उसने पुलिस को बयान दिया कि 20 दिन पहले अभिषेक ने उससे शादी कर ली थी। महिला एक बच्चे को भी लिए थी, जो उसके पहले पति का है।

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट 

अभिषेक के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी ही आई है। महिला से पूछताछ में साफ हुआ कि दोनों में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में महिला घर से बाहर चली गई थी। बाद में लौटी तो अभिषेक का कमरा बंद था। अभिषेक शैलेंद्र का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

अभिषेक के घरवालों को उसकी शादी का पता नहीं

अभिषेक के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अभिषेक ने शादी कर ली थी। उनका कहना है कि वह झलवा में इसलिए रह रहा था क्योंकि मसाला कंपनी में उधर की सप्लाई उसके हाथ में ही थी। अभिषेक ने अपनी मां से बताया था कि किराए का मकान नहीं मिल रहा, हर कोई फेमिली वाले को ही किराए पर घर देते हैं। ऐसे में घरवालों का कहना है कि दोनों लिव इन में रहने लगे हों। चौकी प्रभारी आलोक पांडेय के मुताबिक, सभी से पूछताछ हो गई है। महिला से विवाद के बाद अभिषेक ने फांसी लगाई थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.