Move to Jagran APP

भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए घमासान, 18 लोगों ने की दावेदारी Prayagraj News

महानगर यमुनापार और गंगापार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 18 दावेदार सामने आ चुके हैं। इस पद पर 20 नवंबर को सर्किट हाउस में पोल होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:00 AM (IST)
भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए घमासान, 18 लोगों ने की दावेदारी Prayagraj News
भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए घमासान, 18 लोगों ने की दावेदारी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा में मंडल अध्यक्ष पद पर चयन के बाद अब जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। यहां महानगर, गंगापार और यमुनापार में अध्यक्ष चुने जाने हैैं। सबसे ज्यादा दावेदार महानगर अध्यक्ष पद पर हैैं।

loksabha election banner

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 20 नवंबर को सर्किट हाउस में होगा

महानगर अध्यक्ष पद के लिए अब तक आठ दावेदार सामने आ चुके हैं, जबकि गंगापार में छह और यमुनापार में चार ने दावा ठोंका है। इस पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैैं। महानगर संगठन के चुनाव अधिकारी व गोरखपुर के विधायक डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 20 नवंबर को सर्किट हाउस में होगा। कोई भी 40-55 वर्ष के उम्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता जो पिछले छह वर्षों से संगठन के प्राथमिक सदस्य हो तथा इस वर्ष के सक्रिय सदस्य हैं, वे इस पद के लिए दावा कर सकते हैं। इसके अलावा पिछली बार भी सक्रिय सदस्य रहे हों, वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बन सकेंगे। नामांकन पत्र उन्हें 20 नवंबर को सुबह नौ बजे से नामांकन स्थल पर ही उपलब्ध होंगे।

मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि अध्यक्ष का चुनाव करेंगे

विधायक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि ही प्रत्याशियों के नामांकन के प्रस्तावक होंगे व समर्थन करेंगे। सिर्फ उन्हीं के द्वारा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। इसी के साथ महानगर इकाई के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक राज्य परिषद का सदस्य भी चुना जाएगा। जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. अग्रवाल 17 नवंबर की शाम आ जाएंगे। वह 20 नवंबर तक रुक कर चुनाव को संपन्न कराएंगे। अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार के लिए वह पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के घर भी जाएंगे और राय लेंगे।

मंडल अध्यक्ष पद पर महिला नहीं

महानगर में एक भी मंडल में महिला अध्यक्ष नहीं हो सकी हैं। इसी तरह गंगापार में भी महिला मंडल अध्यक्ष नहीं हैं। सिर्फ यमुनापार में बारा विधानसभा क्षेत्र के लालापुर मनकामेश्वर मंडल में वंदन सिंह अध्यक्ष हो सकी हैं। चुनाव के पहले महिलाओं, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों को भी इस पद पर रखने का जोर दिया गया था। जिले में सभी 60 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.