विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

.. स्कूल जिनका रहा शानदार प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 04 Jun 2017 01:00 AM (IST)

इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार नगर के कई स्कूलों ने शानदार

.. स्कूल जिनका रहा शानदार प्रदर्शन
.. स्कूल जिनका रहा शानदार प्रदर्शन

इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार नगर के कई स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाईएमसीए सेनेटरी स्कूल एंड कालेज के 10 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के 27 स्टूडेंट्स, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल चौफटका के 36, डीपी पब्लिक स्कूल के 32 छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 10 सीजीपीए प्राप्त किया। महर्षि विद्या मंदिर कालिंदीपुरम् के दस स्टूडेंट्स को दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए मिले। ऋषिकुलम् स्कूल के पांच स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले। सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल के नौ बच्चों ने 9 सीजीपीए से अधिक हासिल किया। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल एंड कालेज में 23 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। एमवी कान्वेंट इंटर कालेज का दसवीं का रिजल्ट भी बेहतरीन रहा। स्कूल के 24 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। बाल भारती स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी दसवीं के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के चार स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। शिवगंगा विद्या मंदिर के 17 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में 22 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।

महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर में 41 बच्चों ने उच्चतम सीजीपीए हासिल किया। यहां 52 बच्चों ने 9.8, 73 बच्चों ने 9.6, 108 बच्चों ने 9.4 रैंक प्राप्त की है। 10 सीजीपीए प्राप्त करने वालों में अपूर्वा दास, तान्या सक्सेना, इशिता, अग्रवाल, मधुरिमा, सानिका सिंह और हर्षित सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने सफल छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट के विवेक सिंह, विशाल यादव, तान्या तिवारी, स्वाति सिंह, सूरज मौर्य, श्वेता यादव, श्रीया सिंह, शिक्षा बिस्ला, संदीप कुमार, समृद्धि श्रीवास्तव समेत 50 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ।

हवेलिया स्थित न्याय नगर पब्लिक स्कूल के आदित्य तिवारी, आस्था तिवारी, अमन यादव, पवन यादव, पूनम मिश्र, अंकित श्रीवास्तव, नितेश सिंह, निशांत पांडेय, पल्लवी निगम, अनिल यादव, प्रतिक्षा यादव, सिद्धार्थ सिंह, अब्दुल कादिर, आकांक्षा द्विवेदी, अंकित सिंह, सचिन सिंह का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की सेक्रेटरी एस. वर्मा व प्रधानाचार्य सुपर्णा राय ने बच्चों को बधाई दी।

जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल से अदिति, ऐश्वर्या, श्रीवास्तव, अमोघ तिवारी, अपर्णा पांडेय, आयुष मिश्र, आयुषी साहू, हर्ष उपाध्याय, इशिता प्रकाश, प्रज्जवल श्रीवास्तव, महिमा उपाध्याय, प्रज्जवल श्रीवास्तव, प्रत्युश शुक्ल, रितांभर, रोहिताश्व, सौरव यादव, सुमेधा सक्सेना रहे।

डीपी पब्लिक स्कूल में अंशिका जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी, आयुष सिंह, आर्यन सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, ऋषभ पाल, सौम्या श्रीवास्तव, शगुन, शिवांग तिवारी, श्रुति, सुनैना केसरवानी, श्रीजन, सिद्धार्थ, तनु पांडेय, अद्वैत तिवारी, अंशिका कुशवाह, अपूर्वा, गौरव दुबे, पूजा पांडेय, निधि यादव, निशांत सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, रूशाली जायसवाल, शीलू पांडेय, सूरज पांडेय, स्वाति केसरवानी, अनुराग यादव रहे।

वाईएमसीए सेनेटरी स्कूल व कॉलेज के अर्पित घोष, दिव्या जायसवाल, साक्षी सिंह, कनिका सचदेवा, अनुष्का सिंह, दीक्षा मित्तल व ओजस्वी गुप्ता रहीं। महर्षि विद्या मंदिर कालिंदीपुरम् के आशुतोष सिंह, हर्षित पटेल, शाहिल हुसैन, कार्तिकेय शुक्ल, सत्यकाम त्रिपाठी, शिवम सिंह, काजल गुप्ता, शाइस्ता शकील, शुभी शुक्ला रहीं।

बृज बिहारी सहाय विद्या मंदिर कादिलपुर के अभय श्रीवास्तव, अभिनव पांडेय, अभिषेक पटेल, अमन कुमार, अंजली शर्मा, अंशुमान यादव, आशुतोष मिश्र, हर्ष सिंह, कामिनी पटेल, माही सिंह, प्रभा तिवारी, प्रियांशु मौर्य राघवेंद्र सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, सचिन कुमार, शैलेंद्र यादव, शिवानी देवी व उन्नति सिंह हैं।

बाल भारती स्कूल में अभिज्ञान प्रकाश, हर्ष चित्रांश, जहरा हुसैन, शिवांशु सचान रहे।

रामचंद्र स्कूल के यश शेखर, शालिनी श्रीवास्तव, अंकित पाल शामिल हैं।

अर्नी मेमेरियल स्कूल में 9 छात्रों ने उच्च रैंक प्राप्त की है। इसमें ज्ञानेंद्र यादव, सन्नी त्रिपाठी, ऋतिक चौधरी, नाजिया बानो, सेजल त्रिपाठी, प्रांजल मिश्र, आयुषी यादव, मानसी सिंह और पारूल सिंह ने 10 सीजीपीए हांसिल किया है।

केंद्रीय विद्यालय ट्रिपल आइटी झलवा में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उच्च रैंक प्राप्त की। यहां पर दस छात्रों ने 10 सीजीपीए शामिल हुए।