प्रो. दिनेश मणि को आइसीएमआर पुरस्कार
इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. दिनेश मणि को प्रतिष्ठित (भारतीय
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 09:03 PM (IST)
इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. दिनेश मणि को प्रतिष्ठित (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) आइसीएमआर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। प्रो. दिनेश को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक जिनोम एवं जीनोमिकी के लिए प्रदान किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के अंतर्गत इन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। प्रो. मणि को इससे पहले राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्य सृजन के लिए आत्माराम सम्मान प्राप्त हो चुका है। इन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर ¨हदी में 50, अंग्रेजी में 8 पुस्तकें लिखीं एवं 102 शोधपत्र लिखे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें