पार्टी के प्रति आजीवन समर्पित रहे 'बाबूजी'
जासं, इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के शुरूआती दौर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी को मजब
जासं, इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के शुरूआती दौर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करने में बाबू जवाहर सिंह यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। आजीवन वह पार्टी के प्रति समर्पित भी रहे। यह विचार सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद कुवंर रेवती रमण सिंह ने व्यक्त किए। श्री सिंह सोमवार को पार्टी कार्यालय में स्व. जवाहर सिंह यादव की 90वीं जयंती समारोह में बोल रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल ने कहा कि खेत-खलिहान से निकल कर स्व. बाबू जवाहर सिंह यादव हमेशा दीन-दुखियों के लिए संघर्षशील रहे। सपा को इलाहाबाद में मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजना बाजपेयी ने कहा कि मुझे राजनीति में लाने और आगे बढ़ाने में बाबूजी का महत्वपूर्ण योगदान था। पूर्व मंत्री लल्लन राय ने कहा कि बाबू जी मेरे राजनीतिक गुरु, संरक्षक और मार्ग दर्शक थे। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहाकि बाबूजी ने जो रास्ता दिखाया, उसी पर आगे बढ़ता रहूंगा। जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहाकि बाबूजी ने गुरुमंत्र दिया था कि राजनीति ईमानदारी से की जाए तो वह टिकाऊ होती है। स्नेहलता यादव, नाटे चौधरी, पूर्व सासद धर्मराज सिंह पटेल, विधायक प्रशात सिंह, शहर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व विधायक जय सिंह यादव, रामानन्द भारतीय, पूर्व विधायक राधेश्याम पटेल, राममिलन यादव, पप्पू लाल निषाद, वजीर खान, इन्द्रनाथ मिश्रा, संतोष सक्सेना, इंदु यादव, अनिता श्रीवास्तव, सुधा सिंह, रेखा उपाध्याय, संतोष यादव आदि यहां मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।