नए बार कार्यालय व एसी लाइब्रेरी का उदं्घाटन
जासं, इलाहाबाद : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को हाई कोर्ट बार एसोसिएश
जासं, इलाहाबाद : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नये कार्यालय एवं परामर्श कक्ष का उद्घाटन किया। समारोह में मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चंद्रचूड, व्यय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण टंडन, अध्यक्ष राकेश पांडेय व महासचिव डा. सीपी उपाध्याय मौजूद थे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने वातानुकूलित पुस्तकालय हॉल का उद्घाटन भी किया।
राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश ने वार्षिक डायरेक्टरी का भी विमोचन किया। बार के महासचिव डी. सीपी उपाध्याय ने बताया कि आजीवन सदस्यता के रूप मिली एक करोड़ 10 लाख रुपये की राशि 10 वर्षो के लिए फिक्स डिपाजिट की गई। इसका ब्याज प्रतिवर्ष बार को मिलता रहेगा। इसके अलावा 30 लाख का सावधि जमा 5 वर्ष के लिए किया गया है। कार्यक्रम में सभी कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।