..और 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' गायब
जासं, इलाहाबाद : अमेरिका का विश्व प्रसिद्ध 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' गायब हो गया। सबके मुंह से बरबस ही न
जासं, इलाहाबाद : अमेरिका का विश्व प्रसिद्ध 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' गायब हो गया। सबके मुंह से बरबस ही निकला। यह कैसे? कमाल है। अद्भुत। दैवीय चमत्कार ही है यह। बेमिसाल। क्या इसी को जादू कहते हैं? कुछ ऐसे ही शब्द व भाव दर्शकों में देखा गया। राजर्षि टंडन मंडपम में बुधवार को प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर खूब बोला। एक-एक आइटम पर तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक दीर्घा गूंजता रहा। उस समय तो आश्चर्य की कोई सीमा नही रह गई जब कई तलवारों की सेज पर लेटी लड़की के पेट में नुकीला भाला आर-पार हो गया। जादूगर ओपी शर्मा के शो में बच्चों ने तो खूब मजे लिए। मंच पर तो कुछ बच्चों का सेक्स ही जादू से चेंज कर दिया गया। शो में जादूगर ओपी शर्मा ने यह भी संदेश दिया कि जो भी चीजें दिखाई जा रही हैं वह सब विज्ञान की करामात है। किसी साधु की अध्यात्मिक शक्ति व भक्ति नही। ओपी शर्मा सीनियर व जूनियर की केमेस्ट्री देखते ही बन रही थी। इससे पहले शो का उद्घाटन विधायक हाजी परवेज अहमद व इलाहाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष रतन दीक्षित ने किया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।