विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभावार रहेगा मतगणना का ट्रेंड

By Edited By:
Published: Sat, 10 May 2014 07:35 PM (IST)

News Article Hero Image

इलाहाबाद : लोकसभा चुनाव के मतगणना का ट्रेंड विधानसभावार रहेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल रहेंगी। हर टेबल पर पार्टी का एक-एक मतगणना अभिकर्ता होगा। इस तरह से इन 14 अभिकर्ताओं के अलावा एक अभिकर्ता एआरओ टेबल पर भी होगा। आरओ टेबल पर भी तीन अभिकर्ता लगाए जा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने संगम सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतगणना प्रक्रिया के बाबत कई जानकारियां दी। उन्होंने यह भी बताया कि स्ट्रांग रूम सात बजे से खुलने लगेंगे, आठ बजे से पोस्टल बैलेट खोले जाएंगे, आधे घंटे के अंदर इवीएम खुलने लगेंगी, पोस्टल बैलेट के लिए अलग से तीन अभिकर्ता लगेंगे। सांसद, विधायक या शासन से सुरक्षा प्राप्त कोई व्यक्ति मतगणना अभिकर्ता नहीं बन सकता। अभिकर्ता अपने साथ कैलकुलेटर तो ले जा सकते हैं, मगर लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। एआरओ टेबल एजेंट को प्रत्येक राउंड की गणना की रिपोर्ट आरओ के हस्ताक्षर युक्त प्रमाणपत्र के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में एसएसपी मंजिल सैनी, सपा महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, फूलपुर भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि दिवाकर नाथ त्रिपाठी, इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के बेटे विदुप अग्रहरि, इलाहाबाद के बसपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि दीपक पटेल व कांग्रेस के प्रतिनिधि एसएस शुक्ला, फूलपुर बसपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि सूरज सिंह सहित सभी निर्दल प्रत्याशी मौजूद थे।

इनसेट ------------

उत्तरी-दक्षिणी के लिए 28 राउंड

इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 28 राउंड में होगी। इन दोनों विधानसभा में सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ हैं, इस वजह से यहां ज्यादा समय लगेगा। शेष विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 22 राउंड में ही समाप्त हो जाएगी।

इलाहाबाद में ज्यादा समय लगेगा

फूलपुर संसदीय क्षेत्र की अपेक्षा इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाली मतगणना में काफी समय लगेगा। यहां फूलपुर की अपेक्षा ज्यादा पोलिंग बूथ हैं।

महेवा में पर्ची-प्रचार का जोर

शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में महेवा के 296 पोलिंग बूथ के लिए होने जा रहे रीपोलिंग के लिए बीएलओ को पर्ची वितरण का निर्देश दे दिया गया है, वहीं प्रचार भी खूब हो रहा है।