युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, थाने में हंगामा Aligarh News
लोधा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म हो गया। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन आरोपी पक्ष के लोग थाने आ गए और जमकर हंगामा किया।
अलीगढ़ (जेएनएन)। लोधा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म हो गया। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन आरोपी पक्ष के लोग थाने आ गए और जमकर हंगामा किया। साथ ही शिकायतकर्ताओंसे मारपीट भी की।
थाने में हुआ हंगामा
किशोरी आंगन में सोयी हुई थी तथा बाकी परिजन छत पर सोये हुए थे। रात में करीब 12 बजे पड़ोसी युवक दीवार फांद कर अंदर घुस गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी का मुंह बंद करके दुष्कर्म किया और चला गया। यह घटना किशोरी ने अपने परिजनों को बताई। सुबह किशोरी के पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों ही रोने,चीखने लगे और थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों पक्ष थाने में भिड़े थाने
मामला जब थाने पहुँच गया तो आरोपी पक्ष ने कुछ भी घटना होने से इंकार किया तथा झूठा फंसाने को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। मारपीट होती उससे पहले ही थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग कर दिया।