हाथरस में युवक गोली लगने से घायल, आसपास के लोग बेचैन
गांव सोखना में मंगलवार को एक युवक को गोली मार दी गई। स्वजन युवक को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 07:07 PM (IST)
हाथरस, जेएनएन। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में मंगलवार को एक युवक को गोली मार दी गई। स्वजन युवक को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गांव जाकर घटना के बारे में जानकारी ली। देर शाम तक घायल पक्ष की ओर से तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
गोली चलने से आसपास के लोग बेचैन
मेंडू रोड स्थित गांव सोखना में मंगलवार को चार बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बढ़ने पर फायरिंग हो गई। गांव केे 35 वर्षीय जगवीर सिंह पुत्र रामगोपाल ठाकुर की बांह में गोली लग गई। गोली चलने से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्वजन घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट इंस्पेक्टर चतर सिंह राजौरा मय फोर्स के गांव पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की और वापस लौट आई। इंस्पेक्टर का कहना है कि घायल युवक के स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना संदिग्ध लग रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें