पौधा उखाडऩे का विरोध करने पर युवक को गोली मारी Aligarh News
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक जवां क्षेत्र के गांव पौहिना में पड़ोसी द्वारा पौधा उखाडऩे का विरोध करने पर विवाद हो गया।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक जवां क्षेत्र के गांव पौहिना में पड़ोसी द्वारा पौधा उखाडऩे का विरोध करने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विरोध करने वाले युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को परिजनों ने जेएन मेडिकल में भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस के पहुचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।
पौधा उखाडऩे पर हुआ विवाद
पौहिना निवासी नरेश उर्फ कालू पुत्र राजेश पचौरी ने गांव में अपने घर के आंगन में सोमवार को एक पौधा लगाया था जो उसके पड़ोसी के घर की दीवार से करीब दो फिट की दूरी पर था। जिसे उसके पड़ोसी ने उखाड़ कर फेंक दिया। जब नरेश शाम को खेत पर से लौट कर आया तो उसने पौधा उखड़ा पाया। नरेश गुस्से में पड़ोसी के पास पहुंचा व कहा कि उसने पौधा अपनी जगह में लगाया था उसे क्यूं उखाड़ दिया। तो इसी पर कहा सुनी के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। जिस पर पड़ोसी के भतीजे ने नरेश को मारपीट के बाद गोली मार दी गोली नरेश की गर्दन में जा लगी।
हमलावर फरार
इस दौरान नरेश को बचाने आयी उसकी मौसी रेनू पत्नी अशोक को भी छर्रे लगे। तुरंत ही परिजन दोनों को छेरत स्थित एक प्राइवेट र्निसंग होम ले गये। जहां नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिस पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे।