अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, ममेरे भाई पर आरोप
नगला मल्लाह निवासी 20 वर्षीय सागर वाल्मीकि मजदूरी करता था। तीन दिन पहले उसका मामा के बेटे से विवाद हो गया था। उस समय कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया था। मां अनीता ने बताया कि शुक्रवार रात सागर घर के पास ही चाऊमीन खाने गया था। यहां मामा का बेटा अन्य लोगों के साथ फिर आ गया। तीन दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर फिर दोनों में विवाद हो गया।
जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तीन दिन पहले हुई कहासुनी में ममेरे भाई ने गोली मारी है। ममेरे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगला मल्लाह निवासी 20 वर्षीय सागर वाल्मीकि मजदूरी करता था। तीन दिन पहले उसका मामा के बेटे से विवाद हो गया था। उस समय कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया था। मां अनीता ने बताया कि शुक्रवार रात सागर घर के पास ही चाऊमीन खाने गया था। यहां मामा का बेटा अन्य लोगों के साथ फिर आ गया। तीन दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर फिर दोनों में विवाद हो गया। आरोपित ने गोली चला दी और भाग गया। सागर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात मौत हो गई। सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि ममेरे भाई शहवाज, करण, अर्जुन, गुड्डन व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को तलाश किया जा रहा है, जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.......
छिपैटी ने दुकानदार को धमकाया, हंगामा
जासं, अलीगढ़ : देहलीगेट थाना क्षेत्र के छिपैटी में शुक्रवार रात एक दुकानदार को कुछ लोगों ने दुकान खाली करने के लिए धमकाया। इसे लेकर हंगामा हो गया। हालांकि पुलिस के आने तक आरोपित भाग निकले। यहां कनफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले युवक ने बताया कि रात में दो-तीन युवक आए। दुकान खाली कराने की बात कहकर धमकाने लगे। इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मकान मालिक और किरायेदार का विवाद है।