Move to Jagran APP

DJ पर डांस के दौरान गोली लगने से घायल युवक की मौत, पर‍िजनों ने क‍िया हंगामा; आरोपी ग‍िरफ्तार

यूपी के अलीगढ़ में चार दिन पहले गोली लगने से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पर‍िजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि मामले में केस दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।स्वजन ने इलाज को लेकर विरोध जताया था। उन्हें समझा दिया गया है।

By Sumit Kumar Sharma Edited By: Vinay Saxena Thu, 02 May 2024 02:20 PM (IST)
DJ पर डांस के दौरान गोली लगने से घायल युवक की मौत, पर‍िजनों ने क‍िया हंगामा; आरोपी ग‍िरफ्तार
डीजे पर डांस के दौरान गोली लगने से घायल युवक की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मौलाना आजाद नगर में चार दिन पहले गोली लगने से घायल हुए युवक की बुधवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पर‍िजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत किया। मामले में आरोपी पहले ही जेल जा चुका है।

घटना शनिवार रात को हुई थी। मौलाना आजाद नगर निवासी राशिद के पड़ोसी के घर माड़ा था। रविवार को शादी होनी थी। घर के बाहर लगे डीजे पर लोग नाच रहे थे। इसमें राशिद के साथ मोहल्ले का गुड्डू भी नाच रहा था। तभी गुड्डू ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। दूसरी बार फायर करने के दौरान कारतूस अटक गया। गुड्डू ने तमंचा नीचे की तरफ किया, तभी गोली चल गई। इससे गुड्डू का हाथ जख्मी हो गया। वहीं, गोली राशिद के पेट में जा लगी। पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया और गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

राशि‍द की इलाज के दौरान मौत

इधर, राशिद को क्वार्सी बाइपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का कहना था कि मंगलवार को राशिद की हालत में सुधार हुआ था। इसके बाद देररात उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने खुद ही वेंटीलेटर की जरूरत बताई, लेक‍िन बुधवार सुबह तक वेंटीलेटर नहीं लगाया। तीमारदारों के विरोध करने पर वेंटीलेटर लगाया गया, लेकिन राशिद की जान नहीं बच सकी।

पर‍िजनों ने क‍िया हंगामा, आरोपी ग‍िरफ्तार 

इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर इन्हें शांत किया। सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। स्वजन ने इलाज को लेकर विरोध जताया था। उन्हें समझा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Aligarh News: दहेज हत्या में दोषी पति और बुजुर्ग सास-ससुर को सजा, आठ साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें: घर में अकेली थी महिला, तभी घुस आए चार युवक; पूछने पर बनाया एसी ठीक करने का बहाना, और फिर…