Move to Jagran APP

युवक ने एक-एक कर तोड़े तीन कारों की शीशे, लोगों ने पकड़ कर दी पिटाई, नाम पूछा तो…

रेलवे स्टेशन की सिटी साइड पर पार्किंग में कारें खड़ी हुईं थीं। तभी यहां एक युवक घुस आया। वह नशे में था। उसने पत्थर उठाकर कार का पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बराबर में खड़ी दो और कारों के शीशे तोड़ डाले। इसे देख लोग एकत्रित हो गए और उसे पकड़ लिया उसकी पिटाई कर दी। जानकारी पर जीआरपी के जवान पहुंच गए।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Fri, 17 May 2024 12:16 AM (IST)
युवक ने एक-एक कर तोड़े तीन कारों की शीशे, लोगों ने पकड़ कर दी पिटाई, नाम पूछा तो…
युवक ने एक-एक कर तोड़े तीन कारों की शीशे, लोगों ने पकड़ कर दी पिटाई, नाम पूछा तो…

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की सिटी साइड पर गुरुवार रात एक युवक ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। युवक ने स्टेशन की पार्किंग में खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। इसे देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवक इस कदर में नशे में था कि अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। 

घटना गुरुवार रात 11 बजे की है। रेलवे स्टेशन की सिटी साइड पर पार्किंग में कारें खड़ी हुईं थीं। तभी यहां एक युवक घुस आया। वह नशे में था। उसने पत्थर उठाकर कार का पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बराबर में खड़ी दो और कारों के शीशे तोड़ डाले। 

इसे देख लोग एकत्रित हो गए और उसे पकड़ लिया, उसकी पिटाई कर दी। जानकारी पर जीआरपी के जवान पहुंच गए। देर रात तक युवक से पूछताछ की जा रही थी। लेकिन, वह अपना नाम तक बताने से असमर्थ था। बदल बदल कर नाम बता रहा था।

यह भी पढ़ें: जनसंख्या वृद्धि की तुलना में रोजगार में तीन गुना अधिक बढ़ोतरी, पढ़ाई से साथ कमाई भी कर रहे युवा

यह भी पढ़ें: बार-बार भारत आने के पीछे क्या था मकसद? चीनी दूभाषिया के जरिए समझी जाएगी यूफेनाघो की भाषा, यह है मामला