Move to Jagran APP

Aligarh News : अलीगढ़ के योगेश दीक्षित को मिली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जगह, मिली बधाइयां

Aligarh News प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अलीगढ़ के योगेश दीक्षित को जगह मिली है। वे लंबे समय से कांग्रेस में हैं। योगेश यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्‍यक्ष व चेयरमैन भी रह चुके हैं। ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी भी मानेे जाते हैं।

By Santosh SharmaEdited By: Anil KushwahaPublished: Sat, 01 Oct 2022 04:20 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:20 PM (IST)
Aligarh News : अलीगढ़ के योगेश दीक्षित को मिली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जगह, मिली बधाइयां
अलीगढ़ के योगेश दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान मिला है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : अलीगढ़ के योगेश दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान मिला है। प्रांतीय अध्यक्ष बनाए योगेश दीक्षित लंबे शुरू से ही कांग्रेस में हैं। योगेश यूथ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और चेयरमैन भी रह चुके हैं । कांग्रेस में 2012 में शहर विधानसभा सीट से इन्‍होंने चुनाव लड़ा था, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नजदीकी माने जाते हैं।  

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

Yogesh Dixit का राजनीतिक सफर Youth Congress से शुरू हुआ, जिसमें Aligarh District में यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे फिर Aligarh Mahanagar Youth Congress के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद राष्ट्रीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव फिर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके उपरांत राहुल गांधी ने चार भागों में यूथ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए थे। तब चारों प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर एक चेयरमैन की पोस्ट निकाली थी जो कि योगेश दीक्षित को मिली थी। उसके बाद अजय लल्लू की टीम में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्‍हें प्रियंका ने चुनाव के दौरान प्रशासन प्रभारी भी बनाया था।

हाईकमान ने सौंपा नया दायित्‍व

वर्तमान में नई कमेटी में प्रांतीय अध्‍यक्ष का दायित्व हाईकमान ने उनको दिया है। इससे अलीगढ़ के युवाओं में निश्चित ही नई ऊर्जा उत्पन्न होगी। योगेश के अध्‍‍यक्ष बनाये जाने पर अलीगढ़ के यूथ कांग्रेस के कोल विधानसभा अध्यक्ष अमित उपाध्याय, रिंकू अजय शर्मा, रूपेश पाठक आदि ने बधाई देते हुए राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्‍यक्‍त किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.