विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एडीए में अभियंताओं के बदले गए कार्यक्षेत्र, हटेगा अतिक्रमण

By JagranEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 09:14 PM (IST)

उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने जारी किया बदलाव का आदेश।

एडीए में अभियंताओं के बदले गए कार्यक्षेत्र, हटेगा अतिक्रमण
एडीए में अभियंताओं के बदले गए कार्यक्षेत्र, हटेगा अतिक्रमण

जासं, अलीगढ़ : लंबे समय बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) में अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। काफी समय से एक ही थाना क्षेत्र में जमे अभियंताओं को दूसरे इलाकों में भेजा गया हैं। कुछ अभियंताओं को प्रवर्तन की कार्रवाई में लगाया गया है। अब अतिक्रमण हटाया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक सहायक अभियंता केदार राम को जोन 2 का जोनल प्रभारी बनाया गया है। इन्हें संपूर्ण समाधान दिवस, जिलास्तरीय बैठक, जनसूचना अधिकारी का काम दिया गया है। इनके निर्देशन में अवर अभियंता पीयूष त्यागी प्रवर्तन जोन 2 में लोधा, खैर, टप्पल, गभाना व सासनीगेट क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आनलाइन मानचित्रों के निस्तारण, अवस्थापना निधि के काम, समाधान दिवस, पला रोड व विकास योजना का रखरखाव एवं विकास, जोन के तहत प्राधिकरण की योजना के काम देखेंगे। गंगेश सिंह इनके लिक कर्मचारी होंगे। अवर अभियंता श्याम मोहन शुक्ला एलमपुर कांशीराम योजना के निर्माण व विकास कार्य, अवस्थापना निधि के काम देखेंगे। मनोज द्विवेदी इनके न होने पर काम संभालेंगे। सहायक अभियंता महाराज सिंह को संपूर्ण समाधान दिवस, जिलास्तरीय बैठक, शासन व प्रशासन के संदर्भ का काम दिया गया है। अवर अभियंता मनोज कुमार द्विवेदी को आनलाइन मानचित्र का निस्तारण, समाधान दिवस, अवस्थापना निधि के काम मिले हैं। श्याम मोहन शुक्ला इनके लिक कर्मचारी होंगे। सहायक अभियंता आशाराम सिंह को जोन प्रभारी जोन-3 बनाया गया है। वह भी संपूर्ण समाधान दिवस, जिलास्तरीय बैठक, समाधान दिवस, सहायक अभियंता तकनीकी, अनुरक्षण काम, रेरा संबंधी काम करेंगे। अवर अभियंता मनोज कुमार शर्मा को प्रवर्तन जोन-3 में लगाया गया है। यह सिविल लाइन, इगलास, मडराक, अकराबाद व महुआखेड़ा क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्रवाई करेंगे। दोदपुर योजना के रखरखाव व विकास, समाधान दिवस, अवस्थापना निधि के काम भी देखेंगे। अवर अभियंता मनोज द्विवेदी इस जोन में रेरा संबंधी काम देखेंगे। दूधनाथ लिक कर्मचारी होंगे। सहायक अभियंता वेदप्रकाश सिंह को जोनल प्रभारी जोन-1 बनाया गया है। वह भूअर्जन, संपत्ति अधिकारी, यातायात नगर योजना, आयुक्त जन सुनवाई, उद्योगबंधु की बैठक, सिचाई बंधु की बैठक, शासन से आई सूचनाओं पर कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना का काम देखेंगे। अवर अभियंता दूधनाथ वर्मा हरदुआगंज, जवां, गांधीपार्क व क्वार्सी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेंगे। वह आनलाइन मानचित्रों के निस्तारण, समाधान दिवस, अवस्थापना निधि का काम भी करेंगे। मनोज शर्मा लिक कर्मचारी होंगे। प्रभारी सहायक अभियंता आरके गुप्ता को जोन 4 का प्रभारी बनाया गया है। वह डीएम जन सुनवाई, संपूर्ण समाधान दिवस, उच्च न्यायालय के वादों में पैरवी से संबंधित काम देखेंगे। अवर अभियंता गंगेश सिंह बन्नादेवी, कोतवाली, देहलीगेट व रोरावर क्षेत्र में प्रवर्तन काम देखेंगे। इन्हें बृज बिहार व शांतिनिकेतन योजना के रखरखाव एवं विकास, रेरा के काम, अवस्थापना निधि के काम, बरौला जाफराबाद योजना में भी काम संभालेंगे।