Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर निकाला मशाल जुलूस, ये हैं लंबित मांगे
Kasimpur Power House कासिमपुर में शीर्ष ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर मनमानी के आरोप के चलते आंदोलनरत बिजली अभियंता अवर अभियंता एवं कर्मचारियों ने लखनऊ में केंद्रीय पदाधिकारियों एवं शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन के बीच वार्ता विफल हो गई।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कासिमपुर में शीर्ष ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर मनमानी के आरोप के चलते आंदोलनरत बिजली अभियंता, अवर अभियंता एवं कर्मचारियों ने लखनऊ में केंद्रीय पदाधिकारियों एवं शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन के बीच वार्ता विफल हो गई। हरदुआगंज तापीय परियोजना के मुख्य गेट के सामने कर्मचारी एकत्रित हो गए और मशाल जुलूस निकाला।
कार्य बहिष्कार का किया ऐलान
सोमवार की शाम को अपर मुख्य ऊर्जा सचिव महेश कुमार गुप्ता के साथ विद्युत कर्मचारी सयुक्त संघर्ष समिति की लंबी चली वार्ता अंत में बेनतीजा रही। मंगलवार की सुबह हरदुआगंज तापीय परियोजना के मुख्य गेट के सामने अधीक्षण अभियंता सुशील सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अभियंता एवं बिजली कर्मचारियों ने एकत्रित होकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया।
निरंतर घाटे में चल रहा है निगम
हरदुआगंज शाखा के समिति के संयोजक अभियंता अभिषेक चैहान ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन में भ्रष्टाचार होने के चलते निगम लगातार घाटे में जा रहा है। बिजली कर्मचारियों के वेतन में बहुत सारी विसंगतियां हैं। इन्हें दूर नहीं किया जा रहा है। समिति हक की लड़ाई को पद्रंह दिन से लड़ रही है। इंसाफ की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। समिति अध्यक्ष सतीश बाबू जादौन ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी के चलते कर्मचारी व अधिकारी मानसिक तनाव में रह कर काम कर रहे है।शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के स्वेच्छाधारी रवैये के चलते कार्य का वाता वरण समाप्त हो चुका है।
ये हैं लंबित मांगे
समिति के सचिव विपिन कुमार ने बताया हमारी लंबित मांगेंं हैं। जिसमें पदोन्नत पद का समयबद्व वेतमान,कैशलेश चिकित्सा सुविधा, भत्तों का पुनरीक्षण,संविदाकर्मियों का नियमित करण, ऊर्जा निगमों का एकीकरण,पावर सेक्टर इंप्लाइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना,विद्युत केंद्रों की आउटसोर्सिग के आदेश को निरस्त करना आदि मांगे पूरी नहीं हो पा रही हैं।
ये रहे मौजूद
इन दौरान प्रेम धवन, सुधीर कुमार, सुनील गुप्ता, बालमुकुंद यादव, अजंय कुमार पाण्डेय, रितेश कुमार, विजय कुमार तिवारी, सुमित चैरसिया, राघवेंद्र सिंह, शशि भूषण शर्मा, अरविंद्र मिश्रा, गौरव सचान, दिलीप अग्रवाल ,योगेश शर्मा, कमर आलम, संजय चैहान, अभय कुमार, रवि कुमार, सुख विंद्रर सिंह, राम गोपाल यादव, डीके मिश्रा, विवेक कुमार, मौहित कौशिक आदि मौजूद रहे।