हाथरस में बसपाई बोले, मायावती को पीएम बनाने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
हाथरस में बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज रोशन लाल माहौर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।
अलीगढ़ : हाथरस में बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज रोशन लाल माहौर ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सभी जाति धर्मों के लोगों को साथ लेकर मिशन को आगे बढ़ा रहीं हैं। इसलिए अगला प्रधानमंत्री हमें मायावती को बनाने के लिए अभी से जुट जाना चाहिए, तभी प्रदेश का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए है कि सभी बसपाई संगठित होकर जुट जाएं।
बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज हाथरस विधान सभा क्षेत्र के बूथ गठन वास्ते सेक्टर छह गांव रामपुर में एक मैरिज होम पर हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा हाथरस क्षेत्र के प्रभारी मुहर ¨सह ने की। सेक्टर के बूथों की समीक्षा जिलाध्यक्ष डॉ.बीडी ¨सह ने की। अध्यक्षता कर रहे मुहर ¨सह ने कहा कि आज बसपा के शासन काल को सर्व के समाज के लोग याद कर रहे हैं, क्योंकि बसपा के शासन काल में गुंडे माफिया जेल के अंदर थे और अधिकारी पीड़ित की बात को सुनकर उसका निदान करते थे, लेकिन मौजूदा हालत एक दम उलट हैं। अधिकारी मौजू ले रहे हैं और पीड़ित समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर भटक रहा है। जितने बुरे हालात अब हैं पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बैठक में मुख्य रूप से लल्लन बाबू एडवोकेट, आरएस विधाता, दुर्गादत्त उपाध्याय, राज कुमार राजू, अशोक देशमुख, सुरेंद्र कुमार, इरशाद बाबू, बाबू लाल आंबेडकर, सहाब ¨सह, चंद्रभान ¨सह, ¨टकू, विक्रम ¨सह, सुनील कुमार, रामेश्वर दयाल, शिवदेव मौजूद रहे। बैठक का संचालन महेशबाबू कुशवाहा ने किया।