अलीगढ़ में मजदूर की गोली मारकर हत्या, सनसनी
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। गुरुवार की सुबह राहगीरों ने कौड़ियागंज तिरोहेे के पास यात्री निवास पर मजदूर के शव को देखा उनमें सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
ऐसे हुई घटना
कस्बा के मोहल्ला नदीवाला निवासी भिक्की ङ्क्षसह के चार बेटों में तीसरे नंबर का सुभाष भ_े पर ईंट भराई का काम करता था। बुधवार की रात करीब नौ बजे सुभाष घर से बाजार जाने को कहकर निकला था, लेकिन देररात तक वापस न आने पर परिजन चिंतित हो उठे। मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि सुबह किसी ने सूचना दी कि कस्बा के तिराहे पर बने यात्री शेड में एक लाश पड़ी है। यह सुन वह परिजन मौके पर पहुंचे तो लाश उसके भाई सुभाष की थी। यात्री शेड की दीवारों पर खून के धब्बे नजर आ रहे थे।
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया
घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी सुनील कुमार ङ्क्षसह कौडिय़ागंज पुलिस चौकी प्रभारी लाल बहादुर ङ्क्षसह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हत्या से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। थोड़ी देर में जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा व सीओ बरला कर्मवीर ङ्क्षसह फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर आ गये और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। मामले में परिजन किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार कर रहे हैं। मृतक सुभाष की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जनपद कासगंज के थाना सोरों के गांव लालपुर की रजनी के साथ हुई थी। उस पर तीन बेटे व एक बेटी है। मृतक के भाई संतोष कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना अकराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।