Move to Jagran APP

Work from home : प्रधान आयकर आयुक्त ऑनलाइन कर रहे काम की समीक्षा, जानिए विस्तार से Aligarh News

आगरा-अलीगढ़ के प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा की इन दिनों व्यस्तता और बढ़ गई है। वर्क फ्रॉम होम के तहत वह परिक्षेत्रों के दफ्तरों का संचालन ऑनलाइन ही कर रहे हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 08:34 AM (IST)
Work from home : प्रधान आयकर आयुक्त ऑनलाइन कर रहे काम की समीक्षा, जानिए विस्तार से Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: आगरा-अलीगढ़ के प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा की इन दिनों व्यस्तता और बढ़ गई है। वर्क फ्रॉम होम के तहत वह परिक्षेत्रों के दफ्तरों का संचालन ऑनलाइन ही कर रहे हैं। आगरा स्थित सरकारी बंगले के पार्क में सुबह नौ बजे से ही व लैपटॉप खोल लेते हैं। जरूरी मेल देखते हैं। उनके जवाब देते हैं। दिन में 14 घंटे काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

ऐेस होती है दिन की शुरूआत

प्रधान आयकर आयुक्त की दिनचर्या सुबह छह बजे से शुरू होती है। सबसे पहले नीबू पानी पीते हैं। नित्यक्रिया के बाद योगा, व्यायाम करते हैं। इसके बाद लेमन टी के साथ अखबार पढ़ते हैं। फिर विभाग के आंतरिक वाट्सएप ग्रुप देखते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के साथ ऑल इंडिया आइआरएस एसोसिएशन की गतिविधियों पर भी नजर डालते हैं। मिश्रा इस एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। नौ बजे से 10 :30 बजे तक मेल चेक करते हैं। क्षेत्र के ज्वाइंट कमिश्नरों से बात करते हैं। पिछले चार दिन तो ज्यादा ही व्यस्तता रही। विभाग की वेतन, वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट आदि तैयार की। दोपहर भोजन के बाद दो बजे करीब डिप्टी कमिश्नर व मुख्यालयों के आयकर अधिकारियों के साथ मोबाइल पर कॉन्फें्रस का समय होता है। मिश्रा ने इन दिनों दोपहर का आराम छोड़ दिया है। सामान्य दिनों में शाम छह बजे तक फ्री होते थे। अब रात के 10 बज जाते हैं।

आवश्यक वस्तुओं से लोड गाड़ी पकडऩे पर करेंगे मदद

मिश्रा ने देश में पहली बार टैक्स सपोर्ट यूनिट की स्थापना। वहीं, अगर आवश्यक वस्तु जिसमें राशन, दवा, हेल्थ केयर प्रोडक्ट, दूध आदि की रास्ते में गाड़ी रोकी जाती है, तो आयकर अफसर मदद करेंगे। फैक्ट्रियों में अगर राज्य के प्रशासनिक अफसर कार्रवाई करते हैं तो आयकर अफसर आयकरदाता के साथ खड़े होंगे।

जून का न करें इंतजार, ऑनलाइन का लें लाभ

आयकरदाता जून तक का इंतजार न करें। विवाद से विश्वास योजना हो, या टैक्स अदा करने की प्रक्रिया। ऑन लाइन प्रक्रिया होंगी। अभी से करें। आयकरदाताओं पर टैक्स अदा करने का दवाब नहीं होगा। मगर राष्ट्र हित में सक्षम आयकरदाता टैक्स जमा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.