Move to Jagran APP

महिलाओं ने CAA के विरोध में मुरादाबाद हाइवे पर लगाया जाम Aligarh News

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाएं शनिवार की सुबह एक बार फिर सड़क पर उतर आईं। महिलाओं जमालपुर में अलीगढ़-मुरादाबाद में रोड पर बैठ गईं और जाम लगा दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 04:19 PM (IST)
महिलाओं ने CAA के विरोध में मुरादाबाद हाइवे पर लगाया जाम Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाएं शनिवार की सुबह एक बार फिर सड़क  पर उतर आईं। महिलाओं जमालपुर में अलीगढ़-मुरादाबाद में रोड पर बैठ गईं और जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के दस मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद बुजुर्ग व अफसरों के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया।

loksabha election banner

महिलाएं सड़क पर उतर आईं

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ का माहौल पहले से ही गर्म है। एएमयू में पहले से ही छात्रों का धरना चल रहा है। जमालपुर व शाहजमाल में ऐसे संवेदनशील इलाके हैं जहां महिलाएं कभी विरोध करने के लिए सड़क पर आ जाती हैं। शाहजमाल में महिलाओं का धरने पहले से ही चल रहा है। शनिवार की सुबह महिलाएं सड़क पर उतर आईं।

मस्जिद के सामने महिलाओं ने लगाया जाम

महिलाओं ने जमालपुर में मस्जिद के सामने अलीगढ़-मुरादाबाद हाइवे का यातायात अवरूद्ध करके जाम लगा दिया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई।  आनन-फानन थाना सिविल लाइन से उपनिरीक्षक अशोक सिंह मुकेन्द्र कुमार व पुलिस- पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक बाद बुजुर्ग व अफसरों के समझाने पर महिलाएं सड़क से हटीं।

अधिकारियों की नींद उड़ी

शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट था। शाहजमाल के अलावा ऊपरकोट, जमालपुर, रसलगंज आदि मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स लगाया गया था। हालांकि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। लेकिन शनिवार की सुबह महिलाओं ने रास्ता जाम करके अधिकारियों की एक बार नींद उड़ा दी है। अहम बात यह है कि अधिकारी पल-पल की खबर रखे हुए हैं। खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हैं। इन एजेंसी के जरिए अधिकारी शहर के हालात पर निगाह बनाए हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.