किसान परेशान,मोदी करते पाक की बात
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधायक व हरियाणा कांग्रेस पर्यवेक्षक ने सभी को संबोधित किया
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM (IST)
जासं, अलीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधायक व हरियाणा के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कोल विधान सभा के अधौन में किसान पंचायत हुई। इसमें एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। गांव में ढोल नगाड़े से सभी का स्वागत हुआ। पंचायत में बंसल ने कहा कि पीएम मोदी विहार के चुनाव में व्यस्त हैं, लेकिन वह एक भी बार किसानों की बात नहीं करते हैं। वह पाकिस्तान- हिदुस्तान की बातें करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें