Move to Jagran APP

ऐसा क्या हुआ जो वृद्ध ने कुएं में लगा दी छलांग ?

मोहल्ला रमनपुर में एक वृद्ध ने अचानक कुएं में छलांग लगा दी। पहले भी बगैर बताए घर से जा चुका है वृद्ध।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:00 AM (IST)
ऐसा क्या हुआ जो वृद्ध ने कुएं में लगा दी छलांग ?

हाथरस : मोहल्ला रमनपुर में एक वृद्ध ने अचानक कुएं में छलांग लगा दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को खबर दी। दमकल कर्मी भी पहुंचे। आधा घंटा की मशक्कत के बाद वृद्ध को बाहर निकाला जा सका।

loksabha election banner

बाहर निकालने के बाद पुलिस की पूछताछ में वृद्ध ने अपना नाम रामप्रकाश पुत्र मनसुखलाल निवासी चमन तकिया, चामड़गेट बताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध काफी देर से रमनपुर स्थित सियाराम बगीची के आसपास घूम रहा था। कपड़े गंदे थे तथा सिर पर पट्टी बंधी थी। विक्षिप्त जानकर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। तभी अचानक वह भागता हुआ कुएं पर पहुंचा और छलांग लगा दी। यह देख लोग हैरान रह गए। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस और एसआई हाथरस गेट सुबोध मान व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे। दमकल कर्मी ने कुएं में उतरकर लोगों की मदद से वृद्ध को बाहर निकाला। अपने नाम के अलावा रामप्रकाश ने कोई सही जानकारी नहीं दी। वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था तथा कूदने की अलग-अलग वजहें बता रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कूदने से उसे कोई खास चोट नहीं आई है। शाम को वृद्ध के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि रामप्रकाश अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते हैं। इनका उपचार चल रहा है। वह पहले भी घर से कई बार बगैर बताए निकल चुके हैं। आसपास के लोग भलीभांति जानते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.