ऐसा क्या हुआ जो उसने काट दी पत्नी की नाक, फिर हुआ ये सब Hathras News
एक युवक ने आवेश में आकर पत्नी की नाक काट दी। लहूलुहान हालत में महिला थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
हाथरस (जेएनएन)। एक युवक ने आवेश में आकर पत्नी की नाक काट दी। लहूलुहान हालत में महिला थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
किला गेट की रहने वाली खुशबू पुत्री इकबाल की शादी पांच साल पहले गांव ङ्क्षकदौली निवासी नासिर से हुई थी। खुशबू मायके वालों के साथ लहूलुहान हालत में कोतवाली हाथरस गेट पहुंची तथा पति पर नाक काटने का आरोप लगाया। घर में रखी छुरी से पति ने हमला किया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
बच्चों को छोड़कर पत्नी चली गई थी हिमाचल प्रदेश
एसएचओ हाथरस गेट संजीव शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव से ही आरोपित नासिर को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के अनुसार नासिर ने पूछताछ में बताया कि पिछले तेरह महीने से पत्नी उससे अलग रह रही थी। दोनों बच्चों को मायके में छोड़कर हिमाचल प्रदेश चली गई थी। लगभग पंद्रह दिन पहले वह मायके आई। इसकी जानकारी पर वह मिन्नत कर पत्नी व बच्चों को वापस घर ले आया था।
इसलिए काटी थी पत्नी की नाक
नासिर के अनुसार सोमवार को पत्नी बच्चों को छोड़कर फिर से जाने की जिद कर रही थी। इसे लेकर झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में उसने गुस्से में पत्नी की नाक काट दी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।