विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh Weather Forecast: निकली हल्की धूप, हवा में ठंडक, 11 डिग्री पहुंचा तापमान

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 11:18 AM (IST)

सर्दी की एहसास तो नवंबर के शुरुआत में ही होने लगा था। लेकिन ठिठुरन नहीं थी। सूर्य नारायण भी सर्द ...और पढ़ें

गुरुवार को भी मौसम ठंडा रहा। हालांकि हल्की धूप खिली रही।
गुरुवार को भी मौसम ठंडा रहा। हालांकि हल्की धूप खिली रही।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सर्दी की एहसास तो नवंबर के शुरुआत में ही होने लगा था। लेकिन, ठिठुरन नहीं थी। सूर्य नारायण भी सर्द मौसम को वातावरण पर हावी नहीं होने दे रहे थे। लेकिन, दिसंबर की पहली सुबह बदली-बदली नजर आई। वातावरण में कोहरे की चादर फैली हुई थी। सूर्य नारायण कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। आसमान पर बादलों का घेरा था। मध्यम गति से चल रही ठंडी हवा ठिठुरन बढ़ा रही थी। ऐसा लगा मानो साल के अंतिम माह के स्वागत में कोहरे में बांह फैला दी हों। गुरुवार को भी मौसम ठंडा रहा। हालांकि हल्की धूप खिली रही।

बादलों में छिपे सूर्यदेव

सुबह के वक्त हल्का कोहरा चारों ओर छाया हुआ था। आसमान में बादल थे। टहलने के लिए घरों से निकले लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। ज्यादातर लोगों के सिर पर गर्म कैप नजर आए। पार्कों में नियमित आने वाले लोग बुधवार को देर से पहुंचे। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पहले ही अपेक्षा धीमी थी। धूप तो कहीं नजर नहीं आई। सूर्य नारायण दिनभर बादलों में छिपे रहे। दिन ढलने पर मौसम और सर्द हो गया। सुबह का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम और तल्ख होगा।