Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast: अलीगढ़ में बदला मौसम, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी

अलीगढ़ में शुक्रवार शाम एक बार फिर मौसम बदल गया। दिन में सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। मगर शाम को मौसम बदल गया। पहले धूलभरी आंधी शुरू हुई लेकिन बाद में हल्‍की बूंदाबादी शुरू हो गई। तहसील इगलास में आंधी के साथ बूंदाबादी भी हुई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 05:49 PM (IST)
Aligarh Weather Forecast: अलीगढ़ में बदला मौसम, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी
अलीगढ़ की तहसील इगलास में आंधी के साथ बूंदाबादी भी हुई।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शुक्रवार शाम एक बार फिर मौसम बदल गया। दिन में सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। मगर शाम को मौसम बदल गया। पहले धूलभरी आंधी शुरू हुई, लेकिन बाद में हल्‍की बूंदाबादी शुरू हो गई। तहसील इगलास में आंधी के साथ बूंदाबादी भी हुई। शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्‍सियस रहा।

loksabha election banner

अलीगढ़ में शुुुुुुक्रवार को मौसम शाम को बदल गया। सुबह आसमान में बदली के कारण धूप रही। उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। अलीगढ़ में सोमवार को दिन की शुरुआत तेज अंधड़ के साथ हुई। सुबह सूर्योदय के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से उफने काले बादलों ने आसमान को आगोश में लिया था। करीब आधा घंटा कर झमाझम बारिश हुई थी। दिनभर तेज हवा चलती रहीं, इससे वातावरण में ठंडक खुल गई थी, जिसने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पारा धड़ाम से नीचे आ गिरा। मगर अब धीरे- धीरे गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। तापमान निरंतर बढ़ रहा है। 32 डिग्री तक बढ़ते बढ़ते तापमान 40 डिग्री सेल्‍सियस तक पहुंच गया है।

पिछले सात दिनोंं के तापमान पर नजर

दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम

अलीगढ़

तिथि, अधिकतम न्यूनतम

27 मई,37,23

28 मई,38,24

हाथरस

27 मई,37,24

28 मई,38,25

मथुरा

27 मई,39,26

28 मई,39,28

अलीगढ़ का अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान

23 मई, 32.0, 17.0

22 मई,40.0.26.0

21 मई, 41.0,27.0

20 मई, 43.0,29.0

19 मई, 43.0,28.0

18 मई, 42.0,29.0

17 मई, 41.0,28.0

गर्मी के साथ बढ़ा पारा

हाथरस में मौसम बिगड़ने के साथ-साथ बिजली की सप्लाई भी बेपटरी हो गई है। एक बार फिर से मौसम खराब हुआ। तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन विद्युत व्यवस्था जवाब दे गई। हाथरस शहर के कई इलाके रातभर अंधेरे में डूबे रहे। वहीं देहात क्षेत्र में भी 50 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित रहने से लोगों का हाल बुरा रहा।बिजली की जर्जर लाइनें हर सीजन में परेशानी पैदा करती हैं। बारिश के बाद पारा धड़ाम से नीचे आ गिरा। मगर अब धीरे- धीरे गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। तापमान निरंतर बढ़ रहा है। 32 डिग्री तक बढ़ते बढ़ते तापमान 40 डिग्री सेल्‍सियस तक पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.