Move to Jagran APP

Aligarh News: अलीगढ़ व हाथरस में बदला मौसम, बढ़ी सर्दी, ऐसा रहेगा आज मौसम

Weather changed in Aligarh and Hathras अलीगढ़ में निरंतर मौसम बदल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। हवा के चलते रविवार को सुबह से ही मौसम ठंडा है। दिन में हल्‍की धूप निकली रहेगी। सुबह के बाद शाम को मौसम सुहावना रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: Sandeep kumar SaxenaPublished: Sun, 20 Nov 2022 08:37 AM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:37 AM (IST)
Aligarh News: अलीगढ़ व हाथरस में बदला मौसम, बढ़ी सर्दी, ऐसा रहेगा आज मौसम
उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ व हाथरस में निरंतर मौसम बदल रहा है।

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में निरंतर मौसम बदल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। हवा के चलते रविवार को सुबह से ही मौसम ठंडा है। दिन में हल्‍की धूप निकली रहेगी। सुबह के बाद शाम को मौसम सुहावना रहेगा। 

loksabha election banner

पूर्वानुमान, अधिकतम, न्यूनतम

अलीगढ़

20 नवंबर, 31.0, 19.0

21 नवंबर, 29.0,17.0

हाथरस में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

हाथरस। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को सुबह से ही हल्‍की ठंड थी। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम के समय सर्दी बढ़ेगी। सुबह सूर्य-उदय 06:44 बजे हुआ। अस्त 05:25 बजे होगा।

हाथरस

20 नवंबर, 30.0, 20.0

21 नवंबर, 28, 01,18.0

डीएम ने कहा, सर्दी से बचाने के हों पर्याप्‍त इंतजाम, खुले में न घूमेंं पशु

हाथरस। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने सहपऊ के उधैना में अस्थाई राधा माधव गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि सर्दी में गोवंश के बचाव को उचित प्रबंध किए जाएं। निराश्रित आवारा पशु किसी भी दशा में खुले में घूमते नहीं मिलने चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के संचालन, टीकाकरण, जियो टैगिंग, गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए पीने के पानी, टीनशेड, खाने के लिए हरा चारा एवं भूसे, गौ-शाला में संरक्षित किये गये गो-वंश हेतु की गई व्यवस्थाओं आदि के बारे जानकारी की।

गोशाला में व्‍यवस्‍थाएं होना जरूरी

जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में शुरू किया गया था। इसका क्षेत्रफल 55 एकड़ है। पशुओं के हरे चारे के लिए लगभग 70 बीघे में नैपियर घास व बरसीम उगाई जाएगी। गोशाला में 1072 गोवंश संरक्षित हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिक्त स्थानों एवं खाई के चारो तरफ वृहद मात्रा में वृक्षारोपण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जो पशु वर्तमान में गोशाला में रखे गए हैं उनके पीने के पानी एवं चारे की व्यवस्था हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.