Aligarh Weatherfar Cast: अलीगढ़ में मौसम सुहावना, शाम के बाद बढ़ेगी ठंडक
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शुक्रवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह से ही हल्की हवाएं चल रही हैं। कोहरा छंटने के बाद धूप निकल आई। इससे मौसम सुहावना है। सुबह और शाम तापमान कम रहने से ठंडक रहेगी।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में शुक्रवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह से ही हल्की हवाएं चल रही हैं। कोहरा छंटने के बाद धूप निकल आई। इससे मौसम सुहावना है। सुबह और शाम तापमान कम रहने से ठंडक रहेगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूतम तापमान 14.0 रहा।
अलीगढ़
18 नवंबर,27.0,13.0
19 नवंबर,27.0,14.0
हाथरस
18 नवंबर,26.2,16.4
19 नवंबर,26.9,16.4
मथुरा
18 नवंबर,26.0,12.0
19 नवंबर,27.0,12.0
11 मिलावट खाेरों पर लाखों का जुर्माना
अलीगढ़। जिले में मिलावट खोरों पर प्रशासन की ओर से जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी है। एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी के न्यायालय से जिले में 11 मिलावट खोरों के खिलाफ 6.70 लाख का जुर्मान लगाया गया।
न्यायालय से जारी आदेश के मुताबिक सुमित गोयल निवासी श्यामनगर पर दो लाख, कुंजीलाल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड विद्यानगर पर 2.10 लाख रुपये, हसीन निवासी नूरपुर टप्पल पर 30 हजार रुपये, सलीम निवासी नूरपुर टप्पल 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सलमान निवासी जीवनगढ़ पर 30 हजार रुपये, मोहम्मद सुभान निवासी जमालपुर पर 20 हजार रुपये, वीरी सिंह व पुष्पेंद्र कुमार निवासी महेंद्र नगर पर अलग-अलग 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। सुनील निवासी दुबे का पड़ाव पर 500 रुपये, राजीव गोयल निवासी मोहल्ला गौतमान खैर पर 40 हजार रुपये, शिवकुमार निवासी भवनगढ़ी साधु आश्रम हरदुआगंज पर 40 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित हुआ है।
56 नमूनों की जांच
अलीगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में सचल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा शहर के महावीरगंज में व्यापारियों व आम जनता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के 56 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसमें 54 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।