Move to Jagran APP

हम सबने ठाना है, चिडिय़ों को वापस लाना है

दैनिक जागरण के ओ री चिरैया अभियान ने लोगों को आंदोलित करने का काम किया है। चिडिय़ों को वापस लाने के लिए लोगों में बेचैनी साफ देखी जाती है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 10:37 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 10:37 AM (IST)
हम सबने ठाना है, चिडिय़ों को वापस लाना है
हम सबने ठाना है, चिडिय़ों को वापस लाना है

अलीगढ़ (जेएनएन)। दैनिक जागरण के 'ओ री चिरैया' अभियान ने लोगों को आंदोलित करने का काम किया है। चिडिय़ों को वापस लाने के लिए लोगों में बेचैनी साफ देखी जाती है। पार्कों में सुबह टहलने वाले महसूस करने लगे हैं कि पक्षियों के दिखाई देने वाले झुंड गायब हो गए हैं। पेड़ों की शाखाओं पर भी पक्षी नहीं दिखाई देते हैं। आने वाली पीढ़ी को क्या बताएंगे? अब सभी संकल्प ले रहे हैैं कि दैनिक जागरण के अभियान के साथ है। पक्षियों के लिए हर जतन करेंगे। दाना-पानी देंगे, पौधे लगाएंगे।

loksabha election banner

जन-जन को जागरूक करना होगा

सोमवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सासनीगेट की एडीए कॉलोनी स्थित मान्यवर कांशीराम पार्क में चिडिय़ों के दाने-पानी के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. ललित उपाध्याय ने कहा कि दैनिक जागरण ऐसे गंभीर मुद्दों पर अभियान चलाकर लोगों के बीच में अलख जगाने का काम करता है। उदयराज सिंह ने कहा कि कभी घर-आंगन में चिडिय़ों की चहचहाट सुनाई देती थी, मगर हम पेड़-पौधों को काटते चले गए और वे गुम हो गईं। हमें जन-जन को जागरूक करना होगा। धर्मेंद्र जौहरी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन पर्यावरण के प्रति सदैव से लोगों को जागरूक करता आया है। हमारी पूरी टीम इस अभियान में साथ है। वैशाली ने कहा कि जिस प्रकार से पक्षी गायब हो रहे हैं, समाज को अब सोचना पड़ेगा। वरना घातक परिणाम होंगे। सुनील दिवाकर ने कहा कि निरंकारी मिशन ने सदस्यों ने पूरे देश में 10 लाख यूनिट से अधिक ब्लड डोनेट करके रिकार्ड कायम किया है। इसी प्रकार से हम दैनिक जागरण के इस अभियान को भी पूरे देश में ले जाएंगे। मिशन के कार्यकर्ता हर जगह हैं।

अब बच्चे करते हैं सवाल

समाजसेवी रणवीर कश्यप ने बताया कि आज चिडिय़ों को लेकर बच्चे सवाल करते हैैं तो हमारे पास जवाब नहीं होता है। हमें जागना होगा, वरना ये पक्षी इतिहास बन जाएंगे। मनिक्षा सचदेवा ने बताया कि पर्यावरण के प्रति गंभीर होना होगा। हम पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। पेड़-पौधे लगाएं। निरंकारी मिशन वादा करता है कि अभियान में साथ रहेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.