Hathras News: भैंस को घायल करने वाले मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़ा
Crocodile caugh उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के हसायन में ग्रामीणों ने भैंस को घायल करने वाले मगरमच्छ को आखिरकार पकड़ ही लिया। जिसे बाद में वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया। इससे पहले ग्रामीणों में काफी दहशत थी।
हाथरस, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के हसायन में ग्रामीणों ने भैंस को घायल करने वाले मगरमच्छ Crocodile को आखिरकार पकड़ ही लिया। जिसे बाद में वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया। इससे पहले ग्रामीणों में काफी दहशत थी। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
मगरमच्छ पकड़ने में ग्रामीणों ने दिखाया साहस
हसायन गांव नगला आम में Crocodile कई दिनों से परेशान कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास से ही एक रजबहा गुजर रहा है। वहां कहीं से मगरमच्छ आ गया था। इसको लेकर कई दिन से दहशत बनी थी। मंगलवार की शाम को मगरमच्छ ने एक भैंस को खींचने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।
गांव के लोगों ने रस्सी, चेन और अन्य उपकरणों के जरिए मगरमच्छ Crocodile काे रात में पकड़ लिया। बुधवार कि सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को ले गई है।