बजाज दूसरी बार सचिव, एलडी उपाध्यक्ष चुने गए
अलीगढ़ : गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट का रविवार को एडीएम वित्त के कार्यालय में चुनाव संपन्न हु
अलीगढ़ : गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट का रविवार को एडीएम वित्त के कार्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। कुल 196 मतदाताओं में से 169 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर रात आए परिणामों में विजय बजाज दूसरी बार सचिव निर्वाचित हुए, इन्हें 116 मत मिले। वहीं, सीधे मुकाबले में डॉ. देवेंद्र कुमार को मात्र 53 वोट मिल सके। उपाध्यक्ष बने एलडी वाष्र्णेय ने 96 मत हासिल करके सीधे मुकाबले में इंजीनियर दिनेश चंद्र वाष्र्णेय को 23 मतों से पराजित किया है। ट्रस्ट के 16 पदों के लिए हुए इस चुनाव में दो पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। इंजीनियर दिनेश चंद्र वाष्र्णेय गुट के एक भी प्रत्याशी इस चुनाव में नहीं जीत सके। दो संयुक्त सचिव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें अमित नंदन को 124, पिंकी भाटिया ने126 मत प्राप्त किए। विनोद कुमार गर्ग को 70 मत मिले। छह कार्यकारिणी सदस्यों में अंबरीश गर्ग, अरविंद वाष्र्णेय, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, प्रशांत सिंघल, रोहित नंदन अग्रवाल व राजीव गर्ग निर्वाचित हुए हैं।
ये चुने गए निर्विरोध : सचिव व उद्योगपति विजय बजाज ने बताया कि कोषाध्यक्ष सुरेश गोविल, सदस्य भवन समिति राजन बजाज व आशीष गुप्ता, सदस्य वित्त समिति डॉ. एके सिंघल, राजेश उप्पल, डॉ. वाईके गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
संदीप ने दिया वोट : ट्रस्ट के 26 पदेन सदस्य भी होते हैं, जिसमें अतरौली से विधायक होने के नाते राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, अनिल पराशर, ठा. रवेंद्र पाल सिंह, ठा. दलवीर सिंह, अनूप वाल्मीक, राजवीर दिलेर, एमएलसी जगवीर किशोर जैन, सीडीओ, एडीएम वित्त आदि ने भी मतदान किया।