Move to Jagran APP

शहर में आज नेताजी की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम Aligarh News

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को शहर में तमाम जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शहर में नेताजी के नाम से पार्क स्कूल और चौराहे हैं। वहां पर भी लोग पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:02 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:02 AM (IST)
शहर में आज नेताजी की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम Aligarh News
शहर में नेताजी के नाम से पार्क, स्कूल और चौराहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को शहर में तमाम जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शहर में नेताजी के नाम से पार्क, स्कूल और चौराहे हैं। वहां पर भी लोग पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स की ओर से सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सुबह 10 बजे श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। 

loksabha election banner

समापन घंटाघर स्थित सुभाष चौक पर होगा

डाॅॅ. राकेश सक्सेना ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था।पतंजलि परिवार की पांचों संगठन की ओर से शनिवार को रामघाट रोड स्थित एसएमबी कालेज से सुबह आठ बजे रैली निकाली जाएगी। महिला समिति की ज्ञानवती शर्मा ने बताया कि रैली का समापन घंटाघर स्थित सुभाष चौक पर होगा। अलीगढ़ हेल्पलाइन की ओर से आगरा रोड स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री कन्या इंटर कालेज में जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई है। हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सेना ने बताया कि गोष्ठी में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं की सुरक्षा और उनके स्वावलंबन पर भी चर्चा की जाएगी। उधर, नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव पूर्वाह्न 11.30 होटल रायल रीजेंसी में होगा। डाक्टर लेडी क्लब का का समारोह रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में दोपहर तीन बजे से होगा।

100वीं जयंती पर स्थापित हुई थी प्रतिमा

शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उनकी 100वीं जयंती पर स्थापित की गई थी। अहिंसा फाउंडेशन के संस्थापक डा. राकेश सक्सेना बताते हैं कि 2001 में प्रतिमा स्थापित की गई थी। फाउंडेशन की ओर से धन एकत्र करके जयपुर से प्रतिमा मंगाई गई थी। भव्य समारोह में प्रतिमा स्थापित की गई थी।

अब भी नेता जी को खोजता है भारत 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जय हिंद मंच के तत्वावधान में मै भी शुभाष चंद्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में चित्रकारों ने भाग लिया। पूरी प्रतियोगिता आनलाइन हुई। कार्यक्रम संयोजिका व महिला वर्ग की अध्यक्ष चैताली वाष्र्णेय ने बताया कि इस आयोजन कि लिए डीआइओएस की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया था। इस प्रतियोगितार में 20 से अधिक विद्यालयों के 700 से अधिक कृतियां मिलीं। इनमें नेताजी से जुड़े चित्र व स्लोगन थे।अलग-अलग श्रेणियों में 20 बच्चों ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय, संत फिदेलिस, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस, बीएलएस वल्र्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा समेत अन्य स्कूल शामिल हैं। संगठन की मुख्य सरंक्षक चित्रलेखा शर्मा ने प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव शर्मा, ऐश्वर्य वाष्र्णेय, रोहित, भूपेंद्र, नूतन प्रकाश, अंजली शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.