Move to Jagran APP

Aligarh: दिल्‍ली से गांव की शादी में पहुंचे कई लड़के, दुष्‍कर्म के इरादे से लड़की को उठा ले गए खेत में

किशोरी की मां ने महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि शुक्रवार को उनके गांव में बरात आ रही थी। करीब साढ़े सात बजे निकरौसी हो रही थी। उसी को देखने के लिए उनकी 14 वर्षीय बेटी भी चली गई।

By Sumit Kumar SharmaEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sun, 04 Dec 2022 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 03:51 PM (IST)
Aligarh: दिल्‍ली से गांव की शादी में पहुंचे कई लड़के, दुष्‍कर्म के इरादे से लड़की को उठा ले गए खेत में
Aligarh: दिल्‍ली से शादी में आए युवकों ने लड़की से खेत में किया दुष्‍कर्म का प्रयास

अलीगढ़, दादों, संवाद सूत्र : क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास किया गया। यहां शादी में शामिल होने आए दिल्ली के बरातियों ने मूक किशोरी को उठा लिया और गांव के बाहर खेत में ले गए। तभी उन्हें बच्चों ने देख लिया और स्वजन को सूचना दे दी। किशोरी की मां ने एक आरोपित को दबोच लिया, मगर वह किसी तरह छूटकर भाग गया। इस मामले में एक नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

किशोरी की मां ने महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि शुक्रवार को उनके गांव में बरात आ रही थी। करीब साढ़े सात बजे निकरौसी हो रही थी। उसी को देखने के लिए उनकी 14 वर्षीय बेटी भी चली गई। वहां दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार व दो अज्ञात लोगों ने किशोरी को दुष्कर्म के इरादे उठा लिया और जबरन उसे गांव के बाहर स्कूल के पीछे खेत में ले गए।

वहां मौजूद अन्य बच्चों ने आरोपितों को किशोरी को ले जाते हुए देख लिया। उन्होंने पूरी घटना महिला को बताई, जिसके बाद महिला ने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी और खेत की तरफ गईं। महिला ने राकेश को मौके पर ही पकड़ लिया। महिला अकेली थी, इसलिए आरोपित उनसे छूटकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि राकेश व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Aligarh: तार टूटने के कारण गांव में चार दिन से नहीं थी बिजली, तार जोड़ने खुद खंभे पर चढ़ गए ग्रामीण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.