Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Budget 2022 : कल्याण सिंह के नाम से जगमगाएंगी प्रदेश के गांवों की सड़कें

गुरुवार का उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बजट पेश किया। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के नाम से शुरू की गयी उन्‍नत योजना के लिए बजट में साढ़े 22 करोड़ रुपये सोलर लाइटर के लिए प्रस्‍तावित किया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री के निधन के बाद उन्‍हे हर मंच पर याद किया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:07 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 10:44 AM (IST)
Uttar Pradesh Budget 2022 : कल्याण सिंह के नाम से जगमगाएंगी प्रदेश के गांवों की सड़कें
ग्राम उन्नत योजना के लिए बजट में अलीगढ़ के लिए 22.50 करोड़ सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्तावित किया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भाजपा के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। पिछड़ों के बड़े नेता बनकर उभरे कल्याण के राजनीति महत्व को पार्टी जानती है। यही कारण रहा कि कल्याण सिंह के निधन के बाद पार्टी ने हर मंच पर उन्हें याद किया। गुरुवार को पेश किए गए बजट में भी भाजपा ने कल्याण के नाम से शुरू की गई ग्राम उन्नत योजना के लिए बजट में 22.50 करोड़ सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्तावित किया है।

loksabha election banner

प्रदेश के गांवों का होगा समग्र विकास 

विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए घोषणा पत्र में ही पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री व पद्मविभूषण कल्याण सिंह को सम्मान दिया है। घोषणा पत्र का नाम भी लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 रखा था। इसमें कल्याण सिंह के नाम से ग्राम उन्नत योजना प्रारंभ करने का वादा किया है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के गांवों का समग्र विकास किया जाएगा। गांवों में सड़क, बिजली, पान आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही स्वरोजगार के भी साधन मुहैया कराए जाने का वादा किया गया है।

इनका कहना है

प्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद लगातार दूसरी बार बनी योगी सरकार विशाल बजट लेकर आयी है। इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सभी के हितों का ख्याल रखा गया है। निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश आने वाले समय में सर्वोच्च प्रदेश बनेगा।

मुक्ता राजा, शहर विधायक

....

प्रदेश सरकार का बजट गांव, गरीब, उद्योगों के विकास और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में 119 वादे किए थे। इनमें से 97 वादे पूरा करने की दिशा में यह बजट है। यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश व अंत्योदय की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित लोक कल्याणकारी बजट है।

ठा. जयवीर सिंह, बरौली विधायक

......

इस बजट मे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। आपदा राहत के लिए पहली बार आपदा प्रहरी एप विकसित किया गया है।

अनूप प्रधान, राजस्व राज्य मंत्री

....

विकास उन्मुख बजट है। जिसमें किसान, व्यापारी, उद्यमी, आम आदमी सभी का ध्यान रखा गया है। गरीबों का बजट है। शिक्षा के लिए बजट में बहुत कुछ दिया गया है। जिसके जरिए बेसिक शिक्षा के लिए और बेहतर काम करेंगे। धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। हमारी सरकार पहले से ही शिक्षा की बेहतरी के लिए काम कर रही है।

संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

.....

अलीगढ़ के लिए अच्छा बजट है। औद्योगिक संस्थान, शिक्षण संस्थान, सड़क आदि के विकास और उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने वाला बजट है। जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने वाला संतुलित और समग्र विकास का बजट प्रदेश सरकार लायी है।

अनिल पाराशर, कोल विधायक जागरण

.......

बजट सराहनीय और ऐतिहासिक है। गोशालाओं के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था लोकप्रिय कदम है। सरकार द्वारा अपने इस बजट में किसान, युवाओं सहित प्रदेश में निवास करने वाले हर तबके का पूरा ध्यान रखा गया है। जिससे प्रदेश विकास की एक नई राह पर प्रगति और उन्नति करेगा।

ठा. रवेंद्र पाल सिंह, छर्रा विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.