Move to Jagran APP

प्रभारी मंत्री सुरेश राणा बोले, देशभर में मॉडल बनी यूपी की कानून व्यवस्था Aligarh news

प्रदेश में सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने अलीगढ़ में उपलब्धियों का गुणगान किया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 04:43 PM (IST)
प्रभारी मंत्री सुरेश राणा बोले, देशभर में मॉडल बनी यूपी की कानून व्यवस्था Aligarh news

अलीगढ़ [ जेएनएन ] : प्रदेश में सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने अलीगढ़ में उपलब्धियों का गुणगान किया। दावा किया कि, यूपी की कानून व्यवस्था देशभर में मॉडल बन रही है। दूसरे राज्य भी यहां की नीतियों को अपना रहे हैं। 2017 से पहले 15 सालों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती की भरमार थी। भाजपा ने बिना भेदभाव के काम कराए हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा पर अनगिनत काम हुए हैं। अलीगढ़ में टीपी नगर, डिफेंस कॉरिडोर व राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

loksabha election banner

उपलब्धियों का गुणगान

वे कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा वार 'सुशासन के तीन वर्ष पुस्तिका विमोचन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, तीन साल में जिले में अवस्थापना सुविधाओं के तहत 1618 करोड़ से कानपुर-अलीगढ़ व पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग पर फोरलेन का निर्माण हो रहा है। 124 करोड़ से दाऊद खां रेलवे स्टेशन, जीटी रोड चंडौस मार्ग, भुमियां बाबा आश्रम, जेल फाटक पर पुलों का निर्माण चल रहा है। 19 करोड़ की लागत से कलक्ट्रेट का पुनर्निर्माण कार्य कराया गया। 3.50 करोड़ से पुलिस उप महानिरीक्षक भवन एवं कार्यालय का निर्माण हुआ है। 9.53 करोड़ में गभाना में अग्निशमन केंद्र का निर्माण हुआ है। 

निजी बस अड्डों के शहर से बाहर होने का भी फायदा 

करोड़ों रुपये से सड़क व इंटरलॉकिंग का काम हुआ है। डिफेंस कॉरिडोर से तस्वीर बदलने वाली है। इसके विकास के लिए 12 करोड़ की धनराशि भी आ गई है। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय से भी छात्रों की समस्या खत्म होंगी। टीपी नगर से जाम की समस्या खत्म होगी। निजी बस अड्डों के शहर से बाहर होने का भी फायदा हुआ है। एक जनपद-एक प्रोडक्ट में 4 करोड़ की मार्जिन मनी से 65 उद्यमियों को फायदा मिलेगा। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 14 निवेशकों द्वारा दो हजार करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं।

पांच लाख तक मुफ्त सेवा 

स्मार्ट सिटी योजना में भी तमाम काम हो रहे हैं। 10 करोड़ से अमृत योजना में काम होना है। पीएम आवास योजना शहरी में 29 हजार से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में 900 से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिला। स्वास्थ्य विभाग में बेसवां, जलाली, छर्रा, इगलास में 18 करोड़ 64 लाख से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मेटरनिटी विंग का निर्माण हुआ। पिलखुनी, भिलावली व ताहरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने।

नौ राशन माफिया पर कार्रवाई 

आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक मुफ्त सेवा मिल रही है। पंचायती राज विभाग में 335 करोड़ से शौचालय बने। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी काम हुआ। राशन की कालाबाजारी पर नौ राशन माफिया पर कार्रवाई हुई। ई-पॉश से राशन वितरण शुरू हुआ। उच्च्वला में 2.33 लाख को सिलेंडर मिले। विद्युत व्यवस्था में बड़ा काम हुआ। सैकड़ों गोशाला, पॉली क्लीनिक का निर्माण हुआ। 32,01,851 पशुओं का टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान में 2,78,899 पशुओं का गर्भाधान किया गया। खाद के लिए दुकानों पर अब लाइन नहीं लगती। इस मौके पर सभी विधायक व पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.