विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीचर की 'घंटी' खोल देगी पोल, सरकारी स्कूलों में बच्चे बंक नहीं कर पाएंगे क्लास; अलीगढ़ में सिस्टम लागू

By Vinod Bharti Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 10 Nov 2026 07:52 PM (IST)

अलीगढ़ सहित प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति चिंता का विषय है, जिससे निपुण भारत लक्ष्य प्रभावित ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षक अभिभावकों से करेंगे संपर्क।

  2. अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर भी होगी कठोर कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए स्मार्ट कक्षाएं बनाने पर जोर है, मगर स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। जनपद में उपस्थिति की दर में वृद्धि तो हुई है, मगर यह 80 प्रतिशत के लक्ष्य से अभी भी कम है। प्रदेश के दूसरे जनपदों में भी स्थिति है। ऐसे में विभाग उपस्थिति बढ़ाने के लिए पुन: अभियान चलाएगा।

महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) मोनिका सिंह ने समस्त बीएसए को बच्चों की औसत दैनिक उपस्थिति में न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि बच्चा एक से तीन दिन तक लगातार अनुपस्थिति रहता है तो शिक्षक अभिभावक को शिक्षक काल करके जानकारी लेंगे। इससे अधिक पर घर भ्रमण व अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

खुद अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई होगी। त्योहार के बाद शिक्षक इस अभियान में जुटेंगे। जिले में 2051 परिषदीय स्कूलों में लगभग 2.15 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अक्टूबर 2026 में औसत उपस्थिति 76 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो लक्ष्य करीब थी। इस माह तीन प्रतिशत की गिरावट आई। प्रदेश में ऐसे भी जनपद हैं, जहां औसत उपस्थिति 60 प्रतिशत से भी काम पाई गई है।

जबकि, प्रत्येक बच्चा भाषाई समझ व संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष हो, इसके लिए राष्ट्रीय पहल ‘निपुण भारत’ कार्यक्रम चल रहा है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर्स लर्निंग मेटेरियत समेत ऐसी विधियों का उपयोग हो रहा है, जो रूचिकर हों। वहीं, पठन-पाठन में बच्चों और शिक्षण कर्मियों की नियमित उपस्थिति का बहुत महत्व है।

बच्चों की कम उपस्थिति से निपुण लक्ष्य पर असर पड़ रहा है। महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) ने अधिकारियों को बहुआयामी रणनीति बनाते हुए अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

घर-घर होगा सत्यापन, कारणों की होगी पड़ताल

अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम बच्चों की कम उपस्थिति के मूल कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। एक से तीन तक बच्चों अनुपस्थित रहता है तो शिक्षक अभिभावक कोे काॅल करके कारण पूछा जाएगा। चार से छह दिन तक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के घर पर भ्रमण होगा। एक सप्ताह से अधिक अनुपस्थिति पर अभिभावकों व ग्राम प्रधान से मिलकर इस संबंध में चर्चा करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि अनुपस्थित बच्चों को लेकर बैठक व शिक्षा चौपाल लगाकर अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए मिड डे मील, निश्शुल्क यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग, जूता-मौजा, स्टेशनरी आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।

यदि बच्चे अपने भाई-बहन की देखभाल में लगे हैं तो उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में बताएंगे, जहां छह वर्ष तक के स्कूल पूर्व शिक्षा व देखभाल की सुविधा उपलब्ध है। शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे बच्चों के साथ स्तरीय संवाद स्थापित करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।