अनियमित माहवारी है तो मसालेदार व चिकनाईयुक्त खान-पान से बचें
जागरण संवाददाता, अलीगढ़: बदलती जीवनशैली व अनियमित खानपान से तमाम महिलाएं कई तरह की स्वास्थ्य समस्या
जागरण संवाददाता, अलीगढ़: बदलती जीवनशैली व अनियमित खानपान से तमाम महिलाएं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। इनमें एनीमिया, थायरायड, ब्लड प्रेशर, मोटापा, अनियमित माहवारी, बांझपन आदि आम हैं। बुधवार को 'हेलो जागरण' में राजकीय यूनानी चिकित्सालय लाखनू (हाथरस) की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उजमा चिश्ती ने इन्हीं समस्याओं पर महिलाओं को न केवल परामर्श दिया, बल्कि यह भी बताया कि इन बीमारियों का इलाज यूनानी चिकित्सा पद्धति में भी है।
मेरी 18 साल की बेटी की बच्चेदानी में पानी की गांठ बन गई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।
सरिता
अंतिम विकल्प के रूप में आप यूनानी औषधि-कुर्सेगुल्लान, कुर्से काफूर, अर्के मुरक्कब व अर्के मुरबकेन सेवन शुरू करें। इन दवाओं का दुष्प्रभाव भी नहीं है।
पत्नी को चार साल पहले बेटी हुई। तब से गर्भ नहीं ठहर रहा।
¨रकू
पत्नी का बीपी, शुगर, ब्लड केमिस्ट्री, लिक्विड प्रोफाइल, थायरायड आदि की जांच कराकर संतुष्ट हों लें। फिलहाल, माजूने हमल अमरी (चटनी) व निसवानी सीरप का सेवन करें। लाभ न मिले तो अन्य जांच कराएं।
उम्र 40 वर्ष हैं। छह माह से पीरियड नहीं हो रहे। दवा से लाभ नहीं हुआ।
नीतू
खून की कमी या मोटापा, तनाव, थायरायड, ब्लड प्रेशर से भी कई बार पीरियड रुक जाते हैं। कई बार अनियमित माहवारी की समस्या हो जाती है। मसालेदार व चिकनाई युक्त भोजन की बजाय हरी पत्तेदार सब्जियां व फल लें। दिन में दो बार निसवानी सीरप का सेवन करें।
लिकोरिया व ड्राईनेस से पीड़ित हूं।
परवीन
ड्राईनेस के लिए कपूर व चमेली के तेल को मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएं। लिकोरिया के लिए हब्बे सेलान-सफूप, माजूने मूचरस व माजूने पाक का सेवन करें।
बार-बार गर्भपात हो जाता है। समाधान बताएं। सांस फूलती है।
अर्चना
आप एनीमिया से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से समस्याएं पैदा हो रही हैं। गर्भ के गिरने की वजह भी यही है।
...............
गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल
डॉ. उजमा चिश्ती ने बताया कि ज्यादातर गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित होती हैं। इससे शिशु का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। कई बार इसी वजह से गर्भस्थ शिशु मूवमेंट नहीं कर पाता। भविष्य में बीमारियों से भी घिर जाता है। गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।